विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खानपुर-नांगल संपर्क मार्ग से निकलना मुश्किल

By JagranEdited By:
Published: Mon, 24 May 2021 05:47 AM (IST)

खानपुर-नांगल संपर्क मार्ग पहले ही काफी बदहाल था। बारिश से इसकी सूरत और बिगड़ गई। मार्ग पर काफी दलदल होने ...और पढ़ें

खानपुर-नांगल संपर्क मार्ग से निकलना मुश्किल
खानपुर-नांगल संपर्क मार्ग से निकलना मुश्किल

जेएनएन, बिजनौर। खानपुर-नांगल संपर्क मार्ग पहले ही काफी बदहाल था। बारिश से इसकी सूरत और बिगड़ गई। मार्ग पर काफी दलदल होने से मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। मार्ग से दुपहिया वाहन लेकर गुजरने वाले लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। वहीं, गंदे पानी के जमावड़े से संक्रामक रोग फैलने की आशंका भी बनी है।

खानपुर बस्ती से रामलीला मैदान होते हुए नांगल-खानपुर मार्ग नांगल बस्ती को जोड़ता है। इस मार्ग से राजपूत बस्ती, मोहल्ला बड़तला, कश्यपयान, टंकी वाला मोहल्ला सहित खानपुर के लोग प्रतिदिन आवाजाही करते हैं। भूरे सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, राम सिंह, फूल सिंह, मूला सिंह आदि बताते हैं कि बारिश होने के बाद मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गया है। मार्ग पर कीचड़ जमा होने से निकलना भी दूभर है। जलभराव से हुई गंदगी के कारण बस्ती में संक्रामक रोग फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता। ग्रामीण बताते हैं कि पिछले कई वर्षों से इस मार्ग का निर्माण नहीं हुआ है। जिससे यह मार्ग बदहाली की हालत में है। ग्रामीणों ने मार्ग के निर्माण की मांग की है। सब्जी एसोसिएशन की हड़ताल समाप्त

धामपुर में तीन दिनों से सब्जी आढ़त एसोसिएशन की चली आ रही अनिश्चितकालीन हड़ताल प्रशासन द्वारा समय बदलने पर समाप्त हो गई है। अब थोक सब्जी मंडी रात्रि तीन से सुबह सात बजे तक तथा फुटकर सब्जी सात से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

प्रशासन ने बड़ी मंडी में संचालित थोक एवं फुटकर व्यापार को पिछले साल की भांति इस स्थान से कही दूसरी जगह ले जाने का आदेश जारी किया था। इसके बाद से 21 मई से सब्जी थोक एवं फुटकर विक्रेताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा कर दी थी। अब प्रशासन ने सब्जी आढ़त एसोसिएशन को रात्रि तीन बजे से सुबह सात बजे तक सब्जी कार्य बड़ी मंडी में करने की इजाजत दे दी। इस पर सब्जी आढ़त एसोसिएशन ने हड़ताल वापस ले ली है। अब 24 मई से प्रशासन द्वारा निर्धारित किए समय के अनुसार बड़ी मंडी में सब्जी व्यापार होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष खुशीराम सैनी, हैदर अली आढ़ती, अबरार अहमद ने हड़ताल वापस लेने की जानकारी दी है। मगर लोगों के मन में यह सवाल पैदा हो गया है कि क्या मात्र समय बदलने से संक्रमण रूक जाएगा।