आसमान में छाए काले बादल, किसान चितित
पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दिन में कई बार हल्की हवा चली और शाम को फिर से मौसम में बादल छा गए। आसमान में बादल छाने से किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खींच रही हैं। किसानों का कहना है कि वर्तमान में की गेहूं कटाई तेजी से चल रही है। ऐसे में बारिश हुई तो गेहूं की फसल को नुकसान हो जाएगा।
जेएनएन, बिजनौर। पिछले कई दिनों से मौसम में बदलाव हो रहा है। मंगलवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। दिन में कई बार हल्की हवा चली और शाम को फिर से मौसम में बादल छा गए। आसमान में बादल छाने से किसानों के माथे पर चिता की लकीरें खींच रही हैं। किसानों का कहना है कि वर्तमान में की गेहूं कटाई तेजी से चल रही है। ऐसे में बारिश हुई, तो गेहूं की फसल को नुकसान हो जाएगा। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।
इस समय मौसम खराब होने का सबसे ज्यादा असर खेती पर दिखाई देगा। वजह, खेतों में गेहूं कटाई और गेहूं थ्रेसिग का कार्य तेजी से चल रहा है। मौसम को देखकर हर खेत में गेहूं कटाई के उपरांत उसकी थ्रेसिग कर रहा है। जिससे बारिश व आंधी आने से पहले किसान गेहूं को घर ले जाकर सुरक्षित कर लें। गन्ना बुआई के लिए खेतों को तैयार कर लिया है। अगर बारिश हुई, तो गन्ना बुआई लेट हो जाएगी, जिस कारण गन्ने के उत्पादन पर असर दिखाई देगा और अगेती गन्ने की बुआई में घास होने से किसानों पर खर्च बढ़ेगा।
मौसम का मिजाज बदल रहा है। कई दिनों से तेज धूप निकल रही थी, जिससे तापमान में लगातार वृद्धि मापी जा रही थी। पिछले सप्ताह जनपद में धूल भरी तेज हवा चली। फिर मौसम साफ हो गया। मंगलवार को मौसम में बदलाव हुआ और आसमान में सुबह से ही बादल दिखाई दिये। दिन में कभी धूप निकलती, तो कभी आसमान में बादल दिखाई देते। शाम को आसमान में बादलों के बीच हल्की हवा चली, जिससे मौसम सुहावना भी हुआ। किसान विजय पाल सिंह, धर्मवीर सिंह धनकड़ का कहना है कि वर्तमान किसानों की मेहनत के बाद पकी गेहूं की फसल की कटाई चल रही है। अगर अच्छी बारिश हुई, तो खेतों में कटा पड़ा गेहूं का रंग बदल जाता है, जिससे उसकी कीमत कम हो जाती है। साथ ही किसानों को उक्त गेहूं सुखाने में भी परेशानी होती है।