जन भागीदारी मार्च का कांग्रेसियों ने किया स्वागत
बिजनौर: जन भागीदारी मार्च के अमरोहा जनपद से नगर आगमन पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान चांदपुर की चुंगी एवं कांशीराम कालोनी में सभा का आयोजन किया गया।
बिजनौर: जन भागीदारी मार्च के अमरोहा जनपद से नगर आगमन पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान चांदपुर की चुंगी एवं कांशीराम कालोनी में सभा का आयोजन किया गया।
पिछले 107 दिनों से चल रही जन भागीदारी मार्च अमरोहा से होती हुई गुरुवार रात बिजनौर पहुंची। मार्च का कांग्रेसियों ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान चांदपुर की चुंगी एवं रामलीला मैदान के निकट स्थित कांशीराम कालोनी में आयोजित सभा में तरुण पटेल ने कहा कि जनभागीदारी मार्च महात्मा गांधी के 150वें जन्म वर्ष के मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्म स्थान मुगलसराय जनपद चंदौली से दो अक्टूबर 2018 को शुरू किया गया है। यात्रा का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के सत्य एवं अ¨हसा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है। शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में तरुण पटेल ने जन-जन के नेता गांधी जी के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। मार्च का स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष बाबू डूंगर ¨सह, नगराध्यक्ष मीनू गोयल, यूथ प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष हुमायूं बेग, शिराज नईम, शमीम कुरैशी, इकबाल ठेकेदार, गुलशन कुमार, मोहम्मद सलमान, मोहम्मद नासिर, बलराम, हीरादेवी, नईम अख्तर, चितवन शर्मा, विरेश गहलौत, सुरेंद्र कपूर आदि शामिल रहे।