Move to Jagran APP

दुल्हेंडी पर लोगों ने जमकर उड़ेला रंग

नजीबाबाद(बिजनौर) नजीबाबाद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुल्हेंडी पर्व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। रंगों के त्योहार होली पर लोगों ने एकदूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। वहीं थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 11:09 PM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 11:09 PM (IST)
दुल्हेंडी पर लोगों ने जमकर उड़ेला रंग
दुल्हेंडी पर लोगों ने जमकर उड़ेला रंग

नजीबाबाद:(बिजनौर)

loksabha election banner

नजीबाबाद एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दुल्हेंडी पर्व शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुआ। रंगों के त्योहार होली पर लोगों ने एकदूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। वहीं थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली खेली।

गुरुवार को शहर में दुल्हेंडी पर लोगों में गजब का उत्साह था। विशेषकर बच्चे और युवा वर्ग पर तो होली का खुमार छाया था। होली पर जहां गुलाल ही गुलाल उड़ रहा था, दुल्हेंडी पर गीले और पक्के रंगों की भरमार नजर आई। छतों पर चढ़े लोगों ने मार्ग से गुजरने वालों पर रंगबिरंगा खूब पानी उढ़ेला। बच्चों ने पिचकारियों और गुब्बारों से रंग की खूब बौछार की। शहर में होलिका दहन स्थल पर एकत्र हुए लोगों ने खूब धमाल मचाया। कई जगह पर डीजे पर डांस और परंपरागत पकवान गुजिया, मिष्ठान आदि का सेवन करते हुए लोगों ने त्योहार का आनंद लिया। वहीं नांगलसोती, मंडावली, भागूवाला, साहनपुर, जलालाबाद समेत विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुल्हेंडी पर लोगों ने एकदूसरे पर जमकर रंगो की बौछार की। छिटपुट कहासुनी की घटनाओं को छोड़कर त्योहार शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

उधर, शुक्रवार को पुलिस की होली की धूम रही। थाना परिसर में सिविल पुलिस कर्मियों ने जमकर होली खेली। रंगों की बौछार के साथ पुलिसकर्मी होली गीतों पर जमकर झूमे। जीआरपी पुलिस और आरपीएफ पुलिस स्टाफ ने भी होली का लुत्फ उठाया। रेलवे स्टेशन के बाहरी क्षेत्र में जीआरपी पुलिसकर्मी डीजे पर जमकर झूमे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.