सुबह बादल, दोपहर में धूप और शाम को बारिश
मौसम का मिजाज भी एक दिन में कई बार बदल रहा है। सुबह सवेरे से ही आसमान में काले काले बादल छाए रहे और मौसम में सर्दियों के समय वाली धुंध भी छाई रही। दोपहर में मौसम साफ हो गया और धूप निकली। कभी-कभी बादलों में सूर्यदेव छिपे जरूर लेकिन मौसम साफ रहा। शाम को छह बजे के करीब मौसम में बदलाव हुआ और झमाझम बारिश हो गई। बारिश व हवा चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
जेएनएन, बिजनौर। मौसम का मिजाज भी एक दिन में कई बार बदल रहा है। सुबह सवेरे से ही आसमान में काले काले बादल छाए रहे और मौसम में सर्दियों के समय वाली धुंध भी छाई रही। दोपहर में मौसम साफ हो गया और धूप निकली। कभी-कभी बादलों में सूर्यदेव छिपे जरूर, लेकिन मौसम साफ रहा। शाम को छह बजे के करीब मौसम में बदलाव हुआ और झमाझम बारिश हो गई। बारिश व हवा चलने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली।
मैदानी एवं पहाड़ी क्षेत्र में बारिश होने से जनपद की नदियां उफान पर है। जनपद में बुधवार को हुई झमाझम बारिश के उपरांत गुरुवार को मौसम का मिजाज बार बार बदला रहा। बारिश होने से जहां मौसम सुहावना रहा, वहीं फसलों के लिए बारिश बहुत अच्छी रही। बारिश ने सरकारी महकमे की व्यवस्था की पोल भी खोल दी है। जिला मुख्यालय की ज्यादा व्यस्त सड़क सिविल लाइन प्रथम पर जलभराव हो गया। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी के बीच बारिश होने से लोग भीगकर आनंद लेते हैं, वहीं इस समय फसलों के लिए यह बारिश अमृत से कम नहीं है। बारिश होने के बाद किसानों ने धान रोपाई तेज की है और गन्ने की फसल भी बारिश होने के उपरांत लहलहा रही है। किसान सोमपाल सिंह, ताहर सिंह एवं तेगबहादुर सिंह का कहना है कि सावन के माह में अच्छी बारिश होने से फसलों की बढ़त होती है। गन्ना एवं धान की फसल के लिए बारिश बहुत लाभकारी है। जनपद के अधिकतम तापमान में 31.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.9 डिग्री सेल्सियस पहुंचा।