समझौते के बाद सफाईकर्मियों की हड़ताल समाप्त
स्थानीय निकाय सफई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और पालिका प्रशासन के बीच रविवार को हुई समझौता वार्ता के बाद सफाईकर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया। उधर हड़ताल की वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय लाल मेहरा जिलाध्यक्ष सुरेश सैलानी सोनिका अमीचंद और चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी ईओ मनोज कुमार के बीच रविवार को देर शाम समझौता वार्ता शुरू हुई।
जेएनएन, बिजनौर। स्थानीय निकाय सफई कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों और पालिका प्रशासन के बीच रविवार को हुई समझौता वार्ता के बाद सफाईकर्मियों का आंदोलन समाप्त हो गया। उधर हड़ताल की वजह से शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय लाल मेहरा, जिलाध्यक्ष सुरेश सैलानी, सोनिका, अमीचंद और चेयरपर्सन पति शमशाद अंसारी, ईओ मनोज कुमार के बीच रविवार को देर शाम समझौता वार्ता शुरू हुई। वार्ता में संघ के नेताओं ने सफाई पटल सहायक एवं कार्यवाहक लिपिक पद से हटाए गए कर्मचारायिों को उनके वर्तमान पद पर भेजे जाने, सफाईकर्मियों के उत्पीड़न पर रोक लगाने, सफाई निरीक्षक के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने, लिपिक सोनिका को उनके पटल पर वापस किए जाने, ठेका कर्मियों का एरियर भुगतान दिलाने, हटाए गए कार्यवाहक सफाई नायक को वापस सफाई नायक का कार्य दिलाए जाने की मांग की गई। वार्ता में मौजूद चेयरपर्सन पति और ईओ ने उनकी इन समस्याओं का समाधान करने का ऐलान किया। समझौते के बाद तीन से चली आ रही महिला कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई। जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
सफाईकर्मियों की हड़ताल की वजह से शहर के मोहल्ला खत्रियान, सोतियान, चौधरियान, काजीपाड़ा, मिर्दगान, नईबस्ती, चाहशीरी समेत सभी मोहल्लो में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। वहीं नालियों में कूड़ा भरने की वजह से कई जगह सड़कों पर पानी बह रहा है। दुकानों की नीलामी के प्रस्ताव का सभासदों ने किया विरोध
नजीबाबाद स्थित कान्हा पशु आश्रम स्थल पर निर्मित दुकानों की नीलामी के प्रस्ताव का पालिका के नामित सभासदों ने विरोध किया। सभासदों ने दुकानों का निर्माण अवैध बताया है। नगरपालिका परिषद के नामित सभासद रामपाल सिन्हा, आशु अग्रवाल, मुकुल रंजन दीक्षित और मोनिका यादव ने पालिका बोर्ड की बैठक में मनमाने प्रस्तावों पर असहमति जताई। उन्होंने कहा कि पालिका द्वारा औपचारिक बैठक में मनमाने प्रस्ताव पारित किए गए हैं।
कान्हा पशु आश्रम पर बनीं जिन 43 दुकानों की नीलामी करने का प्रस्ताव पारित करना बताया जा रहा है। यह दुकानें बगैर नक्शा स्वीकृत कराए अवैध निर्मित की गई हैं। इससे पूर्व की बैठकों में भी सभासदों द्वारा इन दुकानों की नीलामी पर आपत्ति जताई गई है। नामित सभासदों ने कहा कि बोर्ड बैठक में राजकीय बालिका डिग्री कालेज भवन के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई और नामित सभासदों के कहने पर भी पूर्व में हुई बोर्ड बैठक में बजट के संबंध में कोई चर्चा नहीं की गई थी। इससे शासन को अवगत कराया जा चुका था और अब भी मनमाने प्रस्तावों की जानकारी शासन को भेजी जाएगी।