Move to Jagran APP

ठिठुरन और सर्द हवा ने बढ़ाई बेचैनी

जेएनएन बिजनौर। जिले के मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। शुक्रवार सुबह आसमान में कोहरा

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:21 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:21 PM (IST)
ठिठुरन और सर्द हवा ने बढ़ाई बेचैनी
ठिठुरन और सर्द हवा ने बढ़ाई बेचैनी

जेएनएन, बिजनौर। जिले के मौसम का मिजाज रोजाना बदल रहा है। शुक्रवार सुबह आसमान में कोहरा छाया रहने से सूर्यदेव नहीं निकले। मौसम में तेज शीतलहर चलने से ठंड अपने शबाब पर रही। आसमान में कोहरे चढ़ा होने और बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठंड बनी रही। करीब 12 बजे के बाद कोहरे को हराकर सूर्यदेव निकले। धूप निकलने से ठंड से परेशान लोगों को राहत मिली। ठंड अधिक होने से अधिकतम तापमान में गिरावट हुई। जनपद गुरुवार को अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया।

loksabha election banner

चांदपुर : जनवरी माह अंतिम सप्ताह की ओर बढ़ रहा है, लेकिन सर्दी का असर कम नहीं हो रहा है। सुबह और शाम का मौसम काफी ठंडा बना हुआ है। शुक्रवार को भी मौसम खासा ठंडा रहा। सुबह कोहरे के साथ शीत लहर चलती रही, तो दोपहर में भी ठिठुरन महसूस हुई। इन दिनों मौसम का मिजाज अलग ही नजर आ रहा है। सुबह का मौसम काफी सर्द साबित हो रहा है। जनवरी माह लगभग आखिरी सप्ताह में पहुंच चुका, लेकिन सर्दी बदस्तूर जारी है। शुक्रवार को सुबह के समय कोहरा छाया रहा तो तेज शीतलहर चलती रही। ऐसे में लोग कांपते हुए नजर आए। दोपहर होने के बाद धूप खिली तो राहत महसूस हुई, लेकिन चार बजे के बाद सर्द हवा का असर फिर से दिखाई देने लगा। उधर, ठंड का असर आम जन ही नहीं पक्षियों पर भी देखने को मिल रहा है। वहीं, चिकित्सक लगातार लोगों को इस सर्दी के मौसम में खुद का सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। इन दिनों बुखार के साथ पेट खराब होने की शिकायत भी सामने आ रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.