जिलेभर में चेकिग अभियान, बाजार में उतरी पुलिस
दीपावली के चलते बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने गश्त और चेकिग तेज कर दी है। एसपी ने नगीना पहुंचकर थाने में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। जाम से निपटने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
जेएनएन, बिजनौर। दीपावली के चलते बाजार में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने गश्त और चेकिग तेज कर दी है। एसपी ने नगीना पहुंचकर थाने में महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। जाम से निपटने के लिए थाना प्रभारी को निर्देश दिए।
एसपी डा. धर्मवीर सिंह गुरुवार शाम को नगीना थाना पहुंचे और थाने का औचक निरीक्षण किया। थाने में स्थापित महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण किया। महिला कर्मचारी से शिकायतों के बारे में जानकारी हासिल की। शिकायत रजिस्टर को भी बारीकी से चेक किया। महिला शिकायतों को गंभीरता से सुनने के निर्देश दिए। वहीं कोतवाली देहात कस्बे में भी जानकारी ली। इसके अलावा शहर में चेकिग अभियान चला। सीओ सिटी ने पैदल मार्च करते हुए जाम नहीं लगाने को कहा। वहीं चौराहों पर पुलिस ने वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिग की। बिना वजह घूम रहे वाहनों के चालान किए।
होटलों और बस स्टैंड पर चला चेकिग
त्योहार के मद्देनजर शहर समेत पूरे जिले में चेकिग अभियान चला। इस दौरान रोडवेज बस स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, मॉल, बाजार चेकिग की गई। रेलवे स्टेशन भी सुरक्षा रही। पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम ने संदिग्ध लोगों की तलाशी ली। एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने बताया कि चेकिग अभियान चल रहा है। त्योहार को लेकर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पुलिस और पीएसी लगाई गई है।
किशोर की मौत पर मुकदमा दर्ज
नहटौर: बुधवार रात चांदपुर चुंगी के बास कैंटर की टक्कर से एक किशोर की मौत के मामले में मृतक के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं कैंटर को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
रात में हंगामे व जाम के दौरान पुलिस के आला अधिकारी व विधायक प्रतिनिधि के पहुंचने और आश्वासन के बाद जाम खोला गया। बुधवार रात करीब पौने आठ बजे 15 वर्षीय अभिषेक सैनी अपने दोस्त शिवम सैनी के साथ साइकिल से लौट रहा था। इसी दौरान चांदपुर चुंगी के पास नूरपुर रोड पर उन्हें एक कैंटर ने टक्कर मार दी गई। जिससे अभिषेक की मौत हो गई थी, जबकि शिवम गंभीर घायल हो गया था। लोगों ने हंगामा करते हुए जाम लगा दिया था। लोग 20 लाख रुपये के मुआवजे की मांग पर अड़े थे। बाद में एसपी देहात संजय कुमार, एसपी सिटी लक्ष्मी नारायण मिश्र, सीओ धामपुर अजय कुमार अग्रवाल व एसडीएम धीरेन्द्र सिंह सहित स्थानीय विधायक ओमकुमार के प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और आश्वासन दिया। जिसके बाद रात 11 बजे जाम खोला गया। कोतवाल सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतक के पिता नंद किशोर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।