शिक्षण संस्थाओं में धूमधाम से मनाया दीपोत्सव
नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में दीपावली का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
बिजनौर, जेएनएन। नगर की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में दीपावली का त्योहार धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों ने स्कूलों में आकर्षक रंगोली भी सजाई।
जेके मॉडर्न एकेडमी में दीपावली मेले का आयोजन किया गया। इसके अलावा दीया एंड कैंडिल, शो पीस मेकिग तथा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रबंधक जितेन्द्र चौहान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का चहुंमुखी विकास होता है। इस दौरान कनक चौहान, प्रधानाचार्या संध्या गुप्ता आदि ने भी बच्चों को त्योहार के बारे में बताया। दुर्गा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने रंगोली सजाकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रबंधक आशीष राजपूत, प्रधानाचार्या समीन अहमद, भूपेन्द्र सिंह, निधि प्रजापति, युक्ति शर्मा, जुनैरा, शुभानी, पारुल चौहान, सोनम ठाकुर, अदीबा अंसारी, नूतन आदि उपस्थित रही।
वहीं लाला केदारनाथ सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कालेज में भी रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्या आभावती ने छात्राओं को त्योहार के बारे में बताया। अध्यक्षा शोभा रानी, पारुल अग्रवाल, अपर्णा रानी, मीनाक्षी शर्मा, महिला, सरिता आदि उपस्थित रही। आरएसएम महाविद्यालय में बीएड विभाग के तत्वावधान में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डा. वीके शर्मा, डा. शौराज सिंह, डा. अनिल यादव, डा. अमित कुमार सिंह, डा. रश्मि शर्मा रावल आदि शामिल रहे।