Move to Jagran APP

रालोद ने केक काटकर मनाया चौधरी अजित ¨सह का जन्मदिन

बिजनौर : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित ¨सह का 80 वां जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजमिलन बैंक्वेटहाल में बड़ा केक काटकर एक-दूसरे को खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Feb 2019 10:32 PM (IST)Updated: Tue, 12 Feb 2019 10:32 PM (IST)
रालोद ने केक काटकर मनाया चौधरी अजित ¨सह का जन्मदिन
रालोद ने केक काटकर मनाया चौधरी अजित ¨सह का जन्मदिन

बिजनौर : राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजित ¨सह का 80 वां जन्मदिन मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने राजमिलन बैंक्वेटहाल में बड़ा केक काटकर एक-दूसरे को खिलाकर बधाई दी। इस मौके पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मजबूती पर बल दिया।

loksabha election banner

राजमिलन बैंक्वेट हाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व विधायक डा. अनिल चौधरी ने चौधरी अजित ¨सह की किसानों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता बताते हुए उनके किसान हित कार्यों पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष राहुल ¨सह ने चौधरी साहब के 80 वें जन्मदिन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए रालोद के बढ़ते कदम पर प्रकाश डाला। एडवोकेट प्रवीण देशवाल ने चौधरी अजित ¨सह को किसानों की आशा का दीप बताया। जन्मदिन समारोह में पूर्व विधायक सुखवीर ¨सह, पूर्व जिलाध्यक्ष हरपाल ¨सह, महिला जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी, इकबाल चौधरी, सरदार बुद्ध ¨सह, बलजीत शास्त्री, वीरेन्द्र ¨सह, विनय चौधरी, अनिल चौधरी, यादराम चंदेल, छतरपाल ¨सह आदि उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.