मंडल कोआर्डिनेटर के खिलाफ प्रदर्शन, चांदपुर कमेटी ने दिया इस्तीफा
बिजनौर : पूर्व विधायक रुचिवीरा के बसपा में शामिल होने के बाद पार्टी में मचा घमासान थमने का ना
बिजनौर : पूर्व विधायक रुचिवीरा के बसपा में शामिल होने के बाद पार्टी में मचा घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा। चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के बसपा पदाधिकारियों ने बरेली व मुरादाबाद मंडल कोआर्डिनेटर गिरीश चंद के खिलाफ जिला कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद चांदपुर विधानसभा क्षेत्र के नगर व मंडल के 36 पदाधिकारियों ने पार्टी सुप्रीमो को इस्तीफा भेज दिया।
शुक्रवार को चांदपुर विधानसभा के नगर व मंडल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता बसपा के जिला कार्यालय पर पहुंचे और मुरादाबाद व बरेली मंडल कोआर्डिनेटर गिरीश चंद के खिलाफ नारे लगाए। बाद में बसपा सुप्रीमो मायावती को भेजे इस्तीफे में कहा है कि जिला व मंडल कमेटी के कुछ पदाधिकारी निजी स्वार्थ और आर्थिक लाभ के लिए उनका उत्पीड़न कर रहे हैं, इसलिए वे जिम्मेदारी से मुक्त होना चाहते हैं। इसलिए मचा घमासान
सपा की पूर्व विधायक रुचिवीरा को बसपा में शामिल करने से दो दिन पहले चांदपुर के पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार और मंडल कोआर्डिनेटर जितेंद्र सागर को पार्टी ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। हालांकि रुचिवीरा को बसपा में शामिल करने के विरोध में अनुसूचित जाति के एक परिवार ने विकास भवन में धरना दिया था, जिसके बाद बसपा हाईकमान ने तीन दिन में ही रुचिवीरा को लोकसभा क्षेत्र प्रभारी के पद से हटा दिया था। इसके बाद से ही बसपा में घमासान मचा हुआ है। इन्होंने दिया त्याग-पत्र
-नगर अध्यक्ष इसरार मलिक
-नगर महासचिव संजय चौधरी
-सचिव अज्जू
-उपाध्यक्ष उस्मान की कमेटी शेर ¨सह अध्यक्ष सेक्टर-1
नरेंद्र कुमार अध्यक्ष सेक्टर-2
इमरत ¨सह अध्यक्ष सेक्टर-3
मुकेश ¨सह अध्यक्ष सेक्टर-4
हनीफ अध्यक्ष सेक्टर 5
रामऔतार अध्यक्ष सेक्टर-6
उदयवीर ¨सह अध्यक्ष सेक्टर-7
अजय ¨सह अध्यक्ष सेक्टर -8
सत्येंद्र ¨सह अध्यक्ष सेक्टर-9
वीर ¨सह अध्यक्ष सेक्टर 10
विनीत कुमार अध्यक्ष सेक्टर11
कल्लू ¨सह अध्यक्ष सेक्टर 12
महेंद्र ¨सह अध्यक्ष सेक्टर 13
इदरीश अध्यक्ष सेक्टर 14
जिशान अहमद अध्यक्ष सेक्टर 15
शहनवाज अध्यक्ष सेक्टर 16
विशाल अध्यक्ष सेक्टर 17 आदि। सभी पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार के लोग: गिरीश
बरेली व मुरादाबाद मंडल कोआर्डिनेटर गिरीश चंद का कहना है कि इस्तीफा देने वाले चांदपुर विधानसभा कमेटी के पदाधिकारी पार्टी से निकाले गए पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार के लोग हैं। उनकी आस्था पार्टी में नहीं बल्कि पूर्व विधायक में है। इस्तीफा देने वाले बसपा के पदाधिकारी: इकबाल
पूर्व विधायक इकबाल ठेकेदार का कहना है कि इस्तीफा देने वाले सभी पदाधिकारी बसपा के कर्मठ लोग हैं। चंद पदाधिकारियों के निजी स्वार्थ के कारण ऐसे हालात बने हैं। चांदपुर विधानसभा की नगर कमेटी व मंडल अध्यक्ष समेत 36 लोगों का इस्तीफा पार्टी के लिए बड़ा झटका है।