यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
धर्म परिवर्तन कराकर पढ़वा दिया फर्जी निकाह, इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा Bijnaur News
बिजनौर में दिल्ली निवासी एक युवती का धर्म परिवर्तन कराकर फर्जी निकाह पढ़वा दिया। हकीकत जानकर युवती के उड़ गए होश।

बिजनौर, जेएनएन। दिल्ली निवासी एक युवती का दो साल से बिजनौर के नगीना में आना-जाना था। इसी दौरान युवती की मुलाकात नगीना निवासी फराज से हुई। युवती का आरोप है कि युवक ने झांसा देकर उसका धर्म परिवर्तन करा दिया और मौलाना से फर्जी निकाह पढ़ावा दिया। इस दौरान फराज ने युवती से शारीरिक संबंध भी बनाए गए। कुछ दिन बाद पता चला युवक इस तरह लड़कियों को फंसाकर पैसे लेता था। फराज के इस करतूत की जानकारी मिलने पर पीड़िता ने नगीना थाने में आरोपित फराज और निकाह पढ़ाने वाले मौलाना के खिलाफ दुष्कर्म और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। फिलहाल आरोपित फरार है।
