Move to Jagran APP

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड शो

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनूप वाल्मीकि को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर नजीबाबाद में रोड शो निकाला। अनूप वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की थीम पर काम करते हैं। भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 09:32 PM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 09:32 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड शो
भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला रोड शो

जेएनएन, बिजनौर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनूप वाल्मीकि को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का क्षेत्रीय मंत्री बनाए जाने पर नजीबाबाद में रोड शो निकाला। अनूप वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास की थीम पर काम करते हैं। भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग को मिल रहा है।

loksabha election banner

भाजपा के राजीव अग्रवाल, पंकज शर्मा, विक्रांत चौधरी, रामपाल सिन्हा, नमन गुप्ता, शुभम ग्रोवर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला। रोड शो मालगोदाम तिराहे से होता हुआ रम्पुरा स्थित वाल्मीकि धर्मशाला पहुंचा। नवनिर्वाचित भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय मंत्री अनूप वाल्मीकि ने कहा कि भाजपा सभी को एक साथ लेकर चलने का काम करती है। भाजपा की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक वर्ग व जाति को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार और अपराध पर अंकुश लगाने का काम किया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए शक्ति मिशन के तहत उन्हें उनके अधिकारों को प्रति जागरूक किया जा रहा है। पुलिस का महिलाओं की सुरक्षा के प्रति गंभीर है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं भाजपा की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। इस अवसर पर अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। राजेश जिलाध्यक्ष एवं संजय मंत्री निर्वाचित

बिजनौर : डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोशिएशन के जिला स्तरीय चुनाव में राजेश रवि जिलाध्यक्ष एवं संजय कुकरेती जिला मंत्री निर्वाचित हुए। चुनाव के दौरान एसोसिएशन के 95 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किए।

एसोसिएशन कार्यालय में रविवार को हुई चुनावी प्रक्रिया के दौरान जिलाध्यक्ष पद पर चीफ फार्मासिस्ट ईश्वरी प्रसाद सिंह एवं श्री राजेश कुमार रवि और जिला मंत्री के पद पर संजय कुकरेती और सुधीर कुमार फार्मासिस्ट ने नामांकन किया कराया। मतदान के दौरान जिलाध्यक्ष पद पर चुनाव मैदान में उतरे राजेश कुमार रवि को 68 और ईश्वरी प्रसाद सिंह को 27 वोट मिले। राजेश रवि ने ईश्वरी प्रसाद को 41 मतों से पराजित किया। वहीं जिला मंत्री पद पर चुनाव मैदान में उतरे संजय कुकरेती को 56 और सुधीर कुमार को 39 वोट मिले। संजय कुमार ने 18 मतों से पराजित किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर दिग्विजय शाह, उपाध्यक्ष पद पर दीपक कुमार, संगठन मंत्री पद पर रवि प्रताप सिंह, संयुक्त मंत्री पद पर भारत भूषण एवं आडिटर के पद पर कविता वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.