जनता से किए वादे पूरे नहीं कर पाई भाजपा: विश्वकर्मा
पिछड़ा वर्ग भाजपा से पूरी तरह नाराज है। आशाभरी नजरों से सपा की ओर देख रहा है। इससे पहले रामआसरे ने हल्दौर क्षेत्र के गांव ननुपुरा में भगवान विश्वकर्मा की मंदिर और मूर्ति स्थापना के सम्मेलन में शामिल हुए। पत्रकार वार्ता पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन अखलाक पप्पू आशुतोष विश्वकर्मा संजय धीमान जावेद राइन सतेन्द्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
बिजनौर, जेएनएन। भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरा नहीं किया। सपा की सारी योजनाएं बंद कर दी और नई योजना शुरू नहीं की है। यह बात अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्वमंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कही।
शुक्रवार को सपा कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार में मंत्री रहते भगवान विश्वकर्मा के पूजा दिवस का सार्वजनिक अवकाश घोषित कराया था। वर्तमान सरकार ने विश्वकर्मा ने अवकाश निरस्त किया है। अखिलेश यादव ने कई योजनाएं चलाई, लेकिन भाजपा न बंद कर दी। भाजपा ने कोई ऐतिहासिक कार्य नहीं किया।
पूर्व मंत्री ने कहा कि विकास और कानून व्यवस्था में सरकार फेल है। बेटियों को जिदा जलाने की घटनाएं हो रही है। जनता भाजपा से नाराज है। दावा किया कि 2022 में सपा की सरकार बनेगी। पिछड़ा वर्ग भाजपा से पूरी तरह नाराज है। इससे पहले रामआसरे ने हल्दौर क्षेत्र के गांव ननुपुरा में भगवान विश्वकर्मा की मंदिर और प्रतिमा स्थापना के सम्मेलन में शामिल हुए।
पत्रकार वार्ता पूर्व जिलाध्यक्ष राशिद हुसैन, अखलाक पप्पू, आशुतोष विश्वकर्मा, संजय धीमान, जावेद राइन, सतेन्द्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।