भाजपा की बाइक रैली सफल बनाने का आह्वान
बिजनौर : भाजपा की डीएवी इंटर कालेज में आयोजित बैठक में 17 नवंबर को आयोजित होने वाली बाइक रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में बाइक रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने को कहा गया।
बिजनौर : भाजपा की डीएवी इंटर कालेज में आयोजित बैठक में 17 नवंबर को आयोजित होने वाली बाइक रैली को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक में बाइक रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं से शामिल होने को कहा गया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से डीएवी इंटर कालेज में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 17 नवंबर को आयोजित होने वाली बाइक रैली को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में बाइक रैली की रुपरेखा तैयार की गई। सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से बाइक रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का अनुरोध किया गया। कमल ज्योति बाइक रैली 17 नवंबर को सुबह 11 बजे नुमाईश ग्राउंड से प्रारंभ होगी। भाजयुमो के नव मनोनीत जिला महामंत्री निशांत राठौर व नगर अध्यक्ष अंकुर गौतम का स्वागत किया गया। विधान सभा प्रभारी नीरज शर्मा की अध्यक्षता व नगर महामंत्री मानव सचदेवा के संचालन में आयोजित बैठक मे डा. बीरबल ¨सह, हर¨जदर कौर, सतीश राजपूत, शेखर चौधरी, सुनील राजपूत, अमित अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, मनदीप, आशीष अग्रवाल, संजीव गुप्ता, राजीव लोचन, इरशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
----
भाजपा युवा मोर्चा जिला कार्यकारिणी गठित
जासं, बिजनौर : भाजपा के जिला अध्यक्ष राजीव सिसौदिया, जिला प्रभारी आशु वर्मा तथा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि चौधरी ने भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी का गठन किया है। निशांत राठौर महामंत्री, नकुल अग्रवाल उपाध्यक्ष, आशु विश्नोई व मनोज चौहान मंत्री, अवनीश आर्य को सह जिला कार्यालय प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा अनुभव त्यागी, गौरव चौहान, यतेंद्र कुमार, अंकित कुमार व राजन कर्णवाल को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।
कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों में जुटे भाजपाई
जासं, धामपुर : भारतीय जनता पार्टी की बैठक दुर्गा विहार कालोनी में स्थित सांसद के आवास पर हुई। इस दौरान कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। साथ ही इसमें पन्द्रह हजार से अधिक बाइक रैली में लाने का संकल्प भी लिया गया। बुधवार शाम सांसद डा. यशवंत ¨सह के आवास पर हुई भाजपा की बैठक में भाजपाइयों से कमल संदेश बाइक रैली की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया गया। भाजपा के जिला प्रभारी आशु वर्मा व नगीना लोकसभा प्रभारी सुनील भराला ने बाइक रैली को सफल बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा पन्द्रह हजार से अधिक बाइक रैली में लाने का संकल्प लिया गया। जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में भूपेन्द्र ¨सह बॉबी, रमेश रागी, नवनिहाल ¨सह, सुभाष चौहान, शौभित त्यागी, दिनेश सैनी, रवि चौधरी, कोमल चौहान, गौरव चौहान आदि उपस्थित रहे।