विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुंबई से बिजनौर पहुंचा रुखसाना का शव: पति और 3 बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग चली गई थी, कूड़े के ढेर में मिली थी लाश 

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 22 Oct 2026 12:56 PM (GMT+05:30)

बिजनौर के सादकपुर की रुखसाना का शव मुंबई के बांद्रा इलाके में कूड़े के ढेर से मिला है, जिसकी हत्या ...और पढ़ें

मुंबई से बिजनौर पहुंचा रुखसाना का शव, इंसेट में रुखसाना का फाइल फोटो।

मुंबई से बिजनौर पहुंचा रुखसाना का शव, इंसेट में रुखसाना का फाइल फोटो।

HighLights

  1. प्रेमी साकिब ने पहली पत्नी पर हत्या का आरोप लगाया था।

  2. 18 अक्टूबर को बांद्रा इलाके में मिला था शव।

संवाद सहयोगी, बिजनौर। रेहड़ क्षेत्र के गांव सादकपुर निवासी 26 वर्षीय रुखसाना का शव गुरुवार को मुंबई से गांव पहुंचा। रविवार को मुंबई के बांद्रा इलाके में कूड़े के ढेर से रुखसाना का शव मिला था। रुखसाना कुछ समय पहले अपने पति व तीन बच्चों को छोड़कर गांव के ही साकिब के साथ चली गई थी।

गांव सादकपुर निवासी 27 वर्षीय रुखसाना इसी गांव के रहने वाले मोहम्मद साकिब के साथ नौ जुलाई को प्रेम प्रसंग के चलते तीन बच्चों को छोड़कर चली गई थी।

वह साकिब के साथ मुंबई के सांता क्रूज इलाके में किराए पर रह रहे थे। साकिब मुंबई में आटो चलाता है। लेकिन अब रुखसाना की मुंबई में हत्या कर दी गई है, उसका शव रविवार को बांद्रा इलाके में कूड़े के देर में मिला। साकिब ने हत्या का आरोप पहली पत्नी व उसके मायके वालों पर लगाया था।

साकिब की पहली पत्नी बिजनौर के नहटौर निवासी शहरीन भी उनके साथ ही रह रही थी। कुछ दिन पहले शहरीन ने अपने पिता सरताज, भाई समीर और मां फरजाना को मुंबई बुलाया था। 27 सितंबर को साकिब ऑटो चलाने चला गया, जब देर शाम घर लौटा तो रुखसाना वहां नहीं थी।

यह भी पढ़ें- किसान की खेत में गोली मारकर हत्या, अन्य मामले में युवक की मौत के बाद स्वजन का हत्या का आरोप; बिजनौर पुलिस ने शुरू की जांच

18 अक्टूबर को मिला था शव

उसने पहली पत्नी व मायके वालों से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। शक के आधार पर उसने सांताक्रुज पुलिस को तहरीर देकर हत्या की आशंका जताई। तभी से पुलिस महिला की तलाश कर रही थी, रविवार को उसका शव मिला।

सादकपुर निवासी मृतका के चाचा जफरुद्दीन ने बताया कि रुखसाना की हत्या करके शव फेंका गया था, वह शव लेने के लिए मुंबई गए थे। उनके मुताबिक करीब छह वर्ष पहले साकिब और रुखसाना का प्रेम प्रसंग हुआ था, लेकिन इसका पता लगने पर मायके वालों ने उसका निकाह चार वर्ष पहले मुरादाबाद के थाना कांठ के गांव रवाना में कर दिया था।

इसके बाद साकिब का भी निकाह हो गया था और वह मुंबई में रह रहा था। जुलाई में दोनों अपने-अपने घर आए थे इसी के बाद ही उनमें कुछ बातचीत हुई जिसके बाद दोनों फरार हो गए थे। रुखसाना के तीन जबकि साकिब के दो बच्चे हैं।