विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

युवती ने दो साल की भतीजी और पांच साल के बच्चे से की अश्लील हरकत, अमेरिका के पोर्टल के कारण मामला उजागर

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 02 Jul 2026 08:10 PM (IST)

बिजनौर के शेरकोट में एक युवती पर अपनी दो साल की भतीजी और पांच साल के बच्चे के साथ अश्लील ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1.  एक साल बाद एनसीएमआइसी पोर्टल से पुलिस को मिली सूचना

  2. एनसीएमईसी पोर्टल से साइबर सेल को मिली सूचना।

  3. आरोपी युवती पर बाल यौन शोषण का मुकदमा दर्ज।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। शेरकोट क्षेत्र में एक अजीब मामला सामने आया है। जिससे सुनकर हर कोई हैरान है। एक युवती ने दो साल की अपनी भतीजी और एक पांच साल के बच्चे के साथ छेड़छाड़ की। इसका वीडियो भी बना लिया। उधर, अमेरिका के एनसीएमआइसी पोर्टल के माध्यम से मामला अब पकड़ में मामला आया।

पोर्टल के माध्यम से सूचना साइबर सेल बिजनौर को भेजी गई। जांच के बाद दारोगा की तहरीर पर आरोपित युवती के खिलाफ बाल यौन शोषण (67-बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पिछले दिनों एनसीएमआइसी पोर्टल के माध्यम से साइबर सेल को सूचना दी कि एक मोबाइल फोन से बच्ची और बालक की अश्लील वीडियो बनाया गया है। साइबर सेल ने इसकी जांच शुरू की। मामला शेरकोर्ट थाना क्षेत्र का निकला। शेरकोट पुलिस की जांच में सामने आया है कि कस्बे के एक मुहल्ला निवासी 24 वर्षीय युवती ने एक दो साल की बच्ची और पांच साल के बालक से अश्लील हरकत करते हुए इसका वीडियो बनाया है।

बच्चों की पोर्न फिल्म भी अपने मोबाइल फोन में अपलोड की है। पूछताछ में सामने आया है कि दो साल की बच्ची युवती की भतीजी है। बालक के बारे में जांच की जा रही है। वीडियो एक साल पुराना है। जांच में सब कुछ सामने आने के बाद बुधवार रात कस्बा इंचार्ज हरेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपित युवती के खिलाफ यौन शोषण (67-बी) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेरकोट एसओ वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची युवती की भतीजी है। बालक कौन हैं। इसके बारे में जानकारी नहीं है। जांच की जा रही है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

क्या है एनसीएमईसी

एनसीएमईसी बाल सुरक्षा और शोषण से निपटने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका का एक पोर्टल है। इसका मुख्य कार्य लापता और शोषित बच्चों को खोजना, उनकी सुरक्षा करना और आनलाइन बाल यौन शोषण को रोकना है। यदि कोई व्यक्ति अपने मोबाइल फोन में बच्चों के यौन शोषण और बाल पोर्नोग्राफी रखता है या किसी अश्लील साइट से अपलोड करता है। अपने मोबाइल फोन में किसी बच्चे की पोर्न और अश्लील वीडियो बनाता है तो पोर्टल के पकड़ में जाएगा।