'मुझसे किया निकाह का वादा और बन रहा किसी और का दूल्हा, यह नहीं होने दूंगी' प्रेमिका का मंडप में हाई वोल्टेज ड्रामा
बिजनौर में एक दूल्हे के निकाह के दौरान उसकी प्रेमिका पहुंच गई और हंगामा कर दिया, जिससे शादी रुक गई। ...और पढ़ें

AI जेनरेटिड फोटो
HighLights
बिजनौर में प्रेमिका ने मंडप में पहुंचकर दूल्हे पर गंभीर आरोप लगाए।
प्रेमिका ने निकाह रोकने की जिद की, पुलिस को बुलाया गया।
संवाद सूत्र, शिवालाकलां (बिजनौर)। निकाह के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दूल्हे की प्रेमिका मंडप में पहुंच गई। वह निकाह रोकने की जिद पर अड़ गई। जिससे समारोह के दौरान मौजूद रिश्तेदार सन्न रह गए। प्रेमिका ने आरोप लगाया कि दूल्हे बने प्रेमी ने उसके साथ निकाह का वायदा कर शारीरिक संबंध बनाए। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हालांकि, निकाह की रस्म तो पूरी हो गईं, लेकिन दुल्हन रुखसती काफी देर तक रुकी रही।
क्षेत्र निवासी एक युवक का गांव ही एक ही युवती से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमी ने प्रेमिका से निकाह की कसमें भी खाईं। लेकिन, प्रेमी के स्वजन निकाह के लिए तैयार नहीं हुए। एक सप्ताह पूर्व प्रेमिका के स्वजन प्रेमी के घर पहुंच और निकाह का प्रस्ताव रखा। लेकिन वह नहीं माने। जिस पर प्रेमिका ने हंगामा खड़ा करते हुए प्रेमी पर एक साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया।
मामले में शिवाला कलां पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में ले लिया था। दोनों पक्षों में सहमति नहीं बनने पर उसका शांति भंग में भी चालान कर दिया था। उधर, इसी बीच प्रेमी के स्वजन ने उसका निकाह नूरपुर कस्बे में तय कर दिया। सोमवार शाम को निकाह की रस्म पूरी भी हो गई थी। तभी प्रेमी के निकाह की सूचना पर प्रेमिका वहां पहुंच गई और हंगामा खड़ा कर दिया।
जिससे दुल्हन पक्ष के होश उड़ गए। प्रेमिका ने दुल्हन की रुखसती भी रुकवा दी और डायल 112 को भी सूचना दी। पुलिस टीम वहां पहुंची और दोनों पक्षों को समझाया। बाद में किसी तरह दूल्हा-दुल्हन की रुखसती कराई गई, जबकि प्रेमिका को भी गांव भेज दिया गया। नूरपुर थाना प्रभारी प्रवेज कुमार का कहना है कि डायल 112 को सूचना मिली थी। जिसके बाद निकाह की रस्में पूरी कराई और दूल्हा दुल्हन को भी भेज दिया गया।
