विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में चीनी के दाम गिरे, कोटा मिला 3.19 लाख क्विंटल और बिकी केवल 1.63 लाख क्विंटल चीनी

Published: Fri, 18 Sep 2026 09:41 PM (IST)

बिजनौर में चीनी के दाम साढ़े चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से भी नीचे आ गए हैं, जिससे खरीदारी में भारी गिरावट आई है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. चीनी के दाम साढ़े चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से नीचे।

  2. सितंबर के पहले पखवाड़े में चीनी बिक्री कोटे से आधी।

  3. गिरते भाव के कारण व्यापारी खरीदारी से बच रहे हैं।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। चीनी के गिरते दामों के बीच जिले में खरीदारी भी चीनी की खरीदारी से दूरी बना रहे हैं। जिले में सितंबर के पहले पखवाड़ें में केंद्र सरकार से मिले चीनी बिक्री के कोटे से लगभग आधी ही चीनी बिकी है। चीनी के दाम भी अब साढ़े चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से नीचे आ गए हैं। हालांकि अब पहले के मुकाबले चीनी की बिक्री होने लगी है।

छह हजार रुपये प्रति क्विंटल से भी अधिक ऊंचाई पर जाकर अब चीनी के दाम धीरे धीरे नीचे आ रहे हैं। चीनी को बेचने और स्टाक के संबंध में सरकार ने नियमों को कड़ा कर दिया है। अब हर महीने के बजाए 15-15 दिन के लिए चीनी बिक्री का कोटा सरकारी की ओर से जारी किया जा रहा हे।

चीनी के दाम अगस्त में छह हजार रुपये थे लेकिन वे सितंबर की शुरूआत में सवा पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल तक आ गए थे। अब चीनी के दाम गिरकर साढ़े चार हजार रुपये प्रति क्विंटल से भी कम हो गए हैं। गिरते भाव में व्यापारी पैसा लगाने से बचते हैं।

सितंबर के पहले पखवाड़े में सरकार ने चीनी मिलों को 3.19 लाख क्विंटल का कोटा दिया था लेकिन मिलों से केवल 1.63 लाख क्विंटल चीनी ही बिकी। अब मिलों को सितंबर के दूसरे पखवाड़े के लिए 3.26 लाख क्विंटल का चीनी बिक्री कोटा दिया गया है।

चीनी मिल चीनी कोटा बिक्री
धामपुर 63980 20532
स्योहारा 72240 28576
बिलाई 43490 21841
बहादरपुर 32100 16955
बरकातपुर 24710 32342
बुंदकी 18890 3905
चांदपुर 640 00
बिजनौर 2350 2125
चांगीपुर 37320 33380
नजीबाबाद 23720 3364
योग 319440 163020

नोट: चीनी की मात्रा क्विंटल में है। बरकातपुर मिल ने अपने ग्रूप की दूसरी मिल की चीनी के हिस्से की चीनी बेची है। इसलिए उसकी बिक्री अधिक दिख रही है।

इस दाम पर बिक रही चीनी

बिलनौर, बिलाई, नजीबाबाद मिल की चीनी साढ़े चार हजार, धामपुर मिल की चार हजार 519, बुंदकी की चार हजार 502, स्योहारा की चार हजार 454, बरकातपुर मिल की चीनी चार हजार 425 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिक रही है। अभी दाम और गिर रहे हैं।

चीनी बेचने के लिए खरीदारों से सौदा तय किया जा रहा है। नियमों के अनुसार ही चीनी बेची जा रही है। चीनी बेचकर किसानों को भुगतान किया जा रहा है।

-सुभाष तोमर, गन्ना महाप्रबंधक, बिलाई चीनी मिल