एसपी बिजनौर अभिषेक झा का तबादला, कृष्ण कुमार को सौंपी गई जिले की कमान
Bijnor News: एसपी अभिषेक झा का बिजनौर से गोंडा तबादला हो गया है। संभल के एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई को बिजनौर का नया कप्तान नियुक्त किया गया है।

प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
एसपी अभिषेक झा का गोंडा तबादला हुआ।
दो साल से अधिक कमान संभाली बिजनौर की कमान।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। दो साल से जिले की कमान थाम रहे एसपी अभिषेक झा का तबादला हो गया है। उन्हें गोंडा का एसपी बनाया गया है। एसपी संभल कृष्ण कुमार बिश्नोई को बिजनौर जिले की कमान सौंपी गई है।
एसपी अभिषेक झा 14 जुलाई 2024 को शामली जिले में बिजनौर आए थे। दो साल से अधिक वह जिले में कप्तान रहे। उनके आने के समय जिले में सावन की कांवड़ यात्रा शुरू हो चुकी थी। यात्रा के दौरान दुर्घटनाओं ने पुलिस के सामने चुनौती खड़ी की। हालांकि इस बार कांवड यात्रा दो बार के अपेक्षा बेहतर रही। अबकी बार दुर्घटनाओं पर काफी अंकुश लगा।
कप्तान के कार्यकाल के दौरान कई घटनाओं ने पुलिस को परेशान किया। भाजपा के पूर्व सांसद भारतेंद्र पर हमले की गूंज लखनऊ तक गई। इसके अलावा नांगलसोती थाने में हथियारों की वीडियो प्रसारित होने के मामले में मामले में सीओ नजीबाबाद और कोतवाल पर गाज गिरी।
