विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुत्ते को बचाने के प्रयास में कार गड्ढे में पलटी, युवक की मौत; अन्य हादसे में ससुराल जा रहे बाइक सवार की गई जान

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 13 Jun 2026 02:08 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की मौत हो गई। चार दोस्तों की कार पलटने ...और पढ़ें

हादसे के बाद कार को हटाती जेसीबी, इंसेट में नदीम का फाइल फोटो।

हादसे के बाद कार को हटाती जेसीबी, इंसेट में नदीम का फाइल फोटो।

HighLights

  1. बिजनौर में पहला हादसा भूतपुरी-जसपुर मार्ग पर हुआ।

  2. काशीपुर-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर हुआ दूसरा हादसा।

संवाद सहयोगी, धामपुर (बिजनौर)। चार युवकों की कार गांव मोहम्मदपुर राजोरी के निकट स्थित पुलिया के पास पलट गई, जिसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। 

उधर, काशीपुर-हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बनैली नदी के नए पुल के पास एक युवक की बाइक में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

क्रिकेट खेलने जसपुर जा रहे थे युवक

भूतपुरी: शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना नूरपुर के गांव चांगीपुर निवासी सुजान पुत्र संजीव, सरताज पुत्र हनीफ, शाने आलम पुत्र मोहम्मद अली व गांव धौलागढ़ (नूरपुर) निवासी हिमांशु पुत्र सुशील, चारों दोस्त कार में सवार होकर क्रिकेट खेलने जसपुर जा रहे थे।
जैसे ही वह कार लेकर भूतपुरी जसपुर मार्ग पर मोहम्मदपुर राजोरी के निकट स्थित पुलिया के समीप पहुंचे तो इसी दौरान कार के सामने कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई।

राहगीरों ने कड़ी मशक्कत कर चारो को कार से बाहर निकाला। मैके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सीएचसी पहुचाया। जहां पर डाक्टरों ने 25 वर्षीय हिमांशु को मृत घोषित कर दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल सरताज 27 वर्ष को जिला मेडिकल कालेज के लिए रेफर किया गया है। थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी का कहना है कि स्वजन को सूचना दी गई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

बाइक में वाहन ने टक्कर मारी, युवक की मौत

रेहड़: गांव अमाननगर उर्फ हर्रावाला निवासी 25 वर्षीय नदीम अहमद पुत्र शरीफ कस्सार की ससुराल अफजलगढ़ थाना क्षेत्र के गांव में मेघपुर में हैं। नदीम के साले मोहम्मद मोईन को काम के सिलसिले में शनिवार की सुबह सऊदी अरब के लिए रवाना होना था।

नदीम शुक्रवार रात लगभग 9:30 बजे बाइक से अपनी ससुराल गांव मेघपुर साले से मिलने जा रहा था। इसी दौरान काशीपुर हरिद्वार नेशनल हाईवे पर बनैली नदी के नए पुल के पास उसकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।