प्रतिबंध के बावजूद सड़क पर अदा की नमाज, 15 नामजद समेत 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बिजनौर के चांदपुर में बकरीद पर सड़क पर नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने 15 नामजद और 40 ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
चांदपुर में बकरीद पर सड़क पर नमाज अदा की गई।
पुलिस ने 15 नामजद, 40 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया।
सरकारी प्रतिबंध के बावजूद सड़क पर नमाज अदा हुई।
संवाद सहयोगी, चांदपुर (बिजनौर)। गुरुवार को मनाई गई बकरीद के दौरान ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज अदा करने के मामले में पुलिस ने 15 लोगों को नामजद कर 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मुकदमे की कार्रवाई की।
बकरीद के मौके पर कस्बे के महमूदपुर मार्ग स्थित ईदगाह पर सैकड़ों की संख्या में अकीदतमंद नमाज अदा करने पहुंचे थे। ईदगाह में भारी भीड़ जमा होने व नमाज का समय होने से दर्जनों की संख्या में नमाजी ईदगाह के बाहर रास्ते पर ही नमाज अदा करने के लिए बैठ गए थे। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में दर्जनों लोगों ने सड़क पर ही नमाज अदा की थी। सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मी तथा व्यवस्था में लगे प्रशासनिक अधिकारी मूकदर्शक बने देखते रहे थे। सरकार के सड़क पर नमाज अदा न करने देने के आदेश के बाद भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी नमाजियों को सड़क पर नमाज अदा करने से रोकने में विफल रहे थे।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह ने दर्ज की गई रिपोर्ट में कहा है कि नमाज का समय हो जाने के चलते कुछ लोगों ने ईदगाह के गेट से सड़क के एक ओर नमाज अदा की थी। उन्हें समझाने का प्रयास किया गया था, लेकिन वे नहीं माने थे। प्रभारी निरीक्षक राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने समून, नवी बख्श, ऐजाज, सलीम, मुमताज, अब्दुल रऊफ, बदरुदीन, विकालुदीन, छम्मन उर्फ सैफुदीन व युसूफ सहित 15 को नामजद कर 40 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
