विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

प्यार की ऐसी सजा: बिजनौर में फरार प्रेमी कपल के लिए गांव के दरवाजे बंद, पंचायत ने सुनाया 'देश निकाला' का फरमान

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 15 May 2026 07:58 PM (GMT+05:30)

Bijnor News: बिजनौर के कासमपुर गढ़ी में एक प्रेमी युगल के फरार होने के बाद गांव में पंचायत हुई। पंचायत ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. एक सप्ताह पहले बिजनौर के गांव से युवक और युवती हुए थे फरार

  2. पंचायत में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पर जोर

संवाद सूत्र, कासमपुर गढ़ी (बिजनौर)। कासमपुर गढ़ी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का अपने ही कुनबे की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सप्ताह भर पहले दोनों गांव से फरार हो गए। युवती के स्वजन ने पुलिस से तलाश करने और युवक पर कार्रवाई किए जाने की मांग करते हुए तहरीर दे दी, लेकिन पुलिस दोनों को तलाश नहीं कर सकी।
उधर, गांव में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत में निर्णय हुआ कि दोनों को अब गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

गांव निवासी युवक का प्रेम प्रसंग युवती से होने की जानकारी होने पर स्वजन ने दोनों पर बंदिशें लगा दी। साथ ही मिलने पर भी रोक लगा दी। स्वजन की बंदिशों से परेशान होकर सप्ताह भर पहले प्रेमी युगल घर से फरार हो गया। स्वजन ने काफी तलाश किया, लेकिन दोनों का कुछ पता नहीं चल सका।

घटना की सूचना पुलिस को दी गई और दोनों को तलाश करने की मांग की गई। लेकिन पुलिस प्रेमी युगल को तलाश नहीं कर सकी। उधर, गांव में इस तरह से एक ही कुनबे के प्रेमी युगल के फरार होने को लेकर तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। जिस पर गांव में गुरुवार को पंचायत का आयोजन किया गया।

पंचायत में शामिल लोगाें ने इस तरह की घटनाओं को रोकने पर चर्चा की। साथ ही भविष्य में ऐसा न हो इसके लिए सख्त कदम उठाए जाने की पैरवी भी की। पंचायत में निर्णय लिया गया कि अब युवक और युवती को किसी भी हाल में गांव में घुसने नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा उनका बहिष्कार करने का निर्णय भी लिया गया। अफजलगढ़ के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह राठी ने बताया कि उन्हें पंचायत होने की कोई जानकारी नहीं है। युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। शीघ्र ही आरोपी और युवती को बरामद कर लिया जाएगा।