विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में कट बंद होने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ताओं का हाईवे पर धरना, रास्ता खुलने तक हटने से इन्कार

By Anuj Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Mon, 07 Sep 2026 06:46 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर में कांवड़ यात्रा के बाद भी मोचीपुरा कट बंद होने से परेशान किसानों ने NH-34 पर धरना ...और पढ़ें

बंद रास्ते को खुलवाने के लिए धरना देते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।

 बंद रास्ते को खुलवाने के लिए धरना देते भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ता।

HighLights

  1. भाकियू ने NH-34 पर धरना प्रदर्शन शुरू किया।

  2. एनएचएआई ने सर्विस रोड पर काम का आश्वासन दिया।

संवाद सूत्र, किरतपुर (बिजनौर)। कांवड़ यात्रा के दौरान नजीबाबाद से लेकर बिजनौर तक बंद किये गए कट के कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सोमवार को ग्राम मोचीपुरा के सामने फोरलेन हाईवे-34 पर एनएचआईए ने डिवाइडर पर बना रास्ता बंद कर दिया था। बंद रास्ते को खुलवाने के लिए भाकियू अराजनैतिक ने ग्राम मोचीपुरा के सामने हाईवे पर धरना शुरू कर दिया।

किरतपुर और नजीबाबाद ब्लाक के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। एनएचएआई के अधिकारियों ने दोनोंं सर्विस रोड को एक सप्ताह में शुरू कराने का आश्वासन दिया, लेकिन डिवाइडर पर रास्ते के लिए दो दिन बाद चीफ जनरल मेनेजर से वार्ता का आश्वासन दिया। किसानों ने रास्ता खुलने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया।

सोमवार की दोपहर भाकियू अराजनैतिक के किरतपुर ब्लाक अध्यक्ष अरविंद राजपूत और नजीबाबाद ब्लाक अध्यक्ष कुलबीर सिंह कार्यकर्ताओं के साथ मेरठ-पाैड़ी नेशनल हाईवे-34 पर ग्राम मोचीपुरा के सामने धरने पर बैठ गए। ब्लाक अध्यक्ष अरविंद राजपूत ने बताया कि ग्राम मोचीपुरा के सामने डिवाइडर पर पहले से ही एक रास्ते बना हुआ था।

कांवड़ यात्रा के दौरान एनएचएआई ने सुरक्षा का हवाला देते हुए नजीबाबाद से लेकर बिजनौर तक के सारे कट बंद कर दिए थे। इनमें मोचीपुर का कट भी शामिल है, लेकिन कांवड़ यात्रा समाप्त होने के बाद भी रास्ते को अभी तक नहीं खोला गया। उन्होंने बताया कि डिवाइडर के रास्ते के साथ ग्राम चिड़िया चांडक और ग्राम बूढ़पुर नैनसिंह के सामने सर्विस रोड बनवाने की मांग भी की जाती रही है।

भाकियू पदाधिकारी-कार्यकर्ताओं ने डिवाडर पर रास्ता खोले जाने तक धरना जारी रखने का एलान किया है, लेकिन डिवाइडर पर रास्ता खुलवाना उनके अधिकार में नहीं है। इसके लिए दो दिन बाद एनएचएआई के चीफ जनरल मैनेजर यहां आएंगे। रास्ता खुलवाने के लिए उनसे ही वार्ता करनी होगी। इस पर अरविंद राजपूत ने धरना जारी रखने का ऐलान करते हुए कहा कि रास्ता खुलने के बाद ही धरना समाप्त किया जाएगा।

एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा काम

किसानों ने गांव चिड़िया चांडक से ग्राम बूढ़पुर नैनसिंह के लिए सर्विस रोड बनवाने की मांग की, जिस पर एसडीओ आशीष शर्मा ने किसानों को बताया कि दोनों सर्विस रोड बनवाने का काम एक सप्ताह में शुरू हो जाएगा। इसके धनराशि भी आ चुकी है।