विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ब‍िजनौर में पति की मौत के अगले दिन पत्नी की ट्रेन की चपेट में आकर गई जान

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 18 Jul 2026 06:40 AM (IST)

Bijnor News: हसन अलीपुर भोगन गांव में महि‍ला की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह दुखद ...और पढ़ें

प्रतीकात्‍मक फोटो

प्रतीकात्‍मक फोटो

HighLights

  1. रेलवे लाइन पार कर तालाब में स्नान करने जा रही थी महि‍ला।

  2. अन्‍य मामले में युवक ने की आत्महत्या, स्वजन में कोहराम।

संवाद सूत्र, नगीना (ब‍िजनौर)। नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम हसन अलीपुर भोगन के पास ट्रेन की चपेट में आकर 60 वर्षीय प्रोमा देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

उन्हें गंभीर अवस्था में सीएचसी लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वृद्धा के पति की बीमारी के चलते बुधवार की मौत हो गई थी। दंपती की मौत से स्वजन में कोहराम मचा हुआ है।

ग्राम हसन अलीपुर भोगन निवासी वृद्धा शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे रेलवे फाटक पार करते हुए किसी ट्रेन की चपेट में आ गईं। इससे वो गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस और परिवार वालों के सहयोग से उन्हें गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची पुलिस ने स्वजन के आग्रह पर पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव परिवार वालों को सौंप दिया।

मृतका के पति की बुधवार को लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई थी। जिनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया गया था। पति की मृत्यु के बाद प्रथा के अनुसार मृतका गांव के पास ही रेलवे लाइन पार तालाब में स्नान करने जा रही थी।

युवक ने की आत्महत्या, स्वजन में मचा कोहराम

बढ़ापुर : ग्राम आलमपुर निवासी वीरेंद्र सिंह के 20 वर्षीय पुत्र सचिन ने गुरुवार की रात घर में छत के पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से स्वजन में कोहराम मच गया।

स्वजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारण का पता नही लग पाया। सचिन बाहर किसी कंपनी में कार्य करता था। आजकल वह गांव आया हुआ था और मजदूरी करता था।

ग्रामीणों के अनुसार सचिन ने दो दिन पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे समझाया था, लेकिन सचिन ने गुरुवार की रात फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।