विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कलेजे के टुकड़े की मौत के गम में थमीं महिला की सांसें, एक साथ उठीं मां-बेटे की अर्थियां

By Rahul Shyam Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 05 Aug 2026 05:16 PM (GMT+05:30)

Bijnor News: बिजनौर के शेरकोट में 20 वर्षीय विशाल कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बेटे ...और पढ़ें

विशाल और कविता देवी के फाइल फोटो।

विशाल और कविता देवी के फाइल फोटो।

HighLights

  1. बिजनौर में 20 वर्षीय विशाल की अचानक तबीयत बिगडने के बाद हुई मौत।

  2. बेटे की मौत के सदमे से मां कविता देवी ने भी दम तोड़ा।

संवाद सूत्र, शेरकोट (बिजनौर)। शेरकोट नगर के मुहल्ला फतेह नगर निवासी 20 वर्षीय विशाल कुमार सिंह पुत्र धर्मवीर सिंह की मंगलवार की देर रात लगभग 11 बजे घर में अचानक तबीयत खराब हो गई थी,कुछ देर स्वजन उसकी घर में ही देखभाल करते रहे और उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन अचानक उसने दम तोड़ दिया।

घटना के बाद उनकी माता 48 वर्षीय कविता देवी बेटे को सीने से लगाकर विलाप करती रहीं, लेकिन सदमे के कारण कुछ देर बाद अचानक उनकी भी तबियत बिगड़ गई। स्वजन उन्हें एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उनका उपचार किया गया, लेकिन देर रात उनकी भी मौत हो गई।

पति धर्मवीर सिंह ने बताया कि आशंका है कि बेटे विशाल की हार्ट अटैक से मौत हुई है, जवान बेटे की मौत से कविता देवी को गहरा आघात लगा था, जिससे उनकी भी मौत हो गई। स्वजन ने इस मामले में पुलिस को कोई सूचना नहीं दी और बुधवार दोपहर शेरकोट के खो नदी के बैराज के पास घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विशाल शेरकोट में स्थित एक ब्रश कारखाना में मजदूरी करता था। उनका एक बड़ा भाई सोनू और छोटी बहन प्राची है, किसी की भी अभी शादी नहीं हुई थी

बस व कार की टक्कर से महिला घायल

शेरकोट : हरिद्वार काशीपुर नेशनल हाईवे पर मंगलवार शाम करीब चार बजे एक कार सामने से आ रही बस से टकरा गई। जिससे कार सवार 30 वर्षीय फरहीन पत्नी सलमान अहमद निवासी सकलेन नगर, बहेड़ी, जिला बरेली घायल हो गई। सलमान अपनी पत्नी फरहीन, भाई इमरान व उसकी पत्नी इशरत के साथ कार से जा रहे थे।

जब वह शेरकोट में जैन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तो सामने से आई निजी बस की चपेट में कार आ गई। फरहीन के सिर में चोट लगी। उसे पास के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उपचार के बाद रेफर कर दिया। स्वजन उसे उत्तराखंड के काशीपुर ले गए। घटना के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। इस समय कांवड़ यात्रा के चलते हाईवे वन-वे चल रहा है। थानाध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के सिर में चोट लगी है। स्वजन ने कोई तहरीर नहीं दी है।