विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कहासुनी के बाद आगबबूला हुए साले ने जीजा को मार दी गोली

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Tue, 27 Jan 2026 01:08 PM (IST)

Bijnor News: बिजनौर के नवलपुर गांव में कहासुनी के बाद साले ने जीजा को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर ...और पढ़ें

अस्पताल में भर्ती घायल युवक।

अस्पताल में भर्ती घायल युवक।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव नवलपुर बैराज गांव में कहासुनी को लेकर साले ने जीजा को गोली मार दी। कंधे में गोली लगने से जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका मेडिकल अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की पत्नी की ओर से तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

गांव नवलपुर निवासी विशाल उर्फ कल्लू 17 जनवरी को जानलेवा हमले में जेल से छूट कर आया था। सोमवार रात उसकी गांव नवलपुर में रहने वाले अपने साले विशाल से कहासुनी हो गई। विशाल से उसका पहले से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट के बाद साला विशाल घर से तमंचा उठा लाया।

तमंचे से जीजा पर फायर कर दिया। कंधे में गोली लगने से जीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया। घायल की पत्नी अनामिका की ओर से अपने भाई विशाल समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी ने बताया कि आरोपितों की तलाश की जा रही है।

इनोवा कार पलटी, गोंडा का चालक घायल

रविवार की देर शाम वीआइपी फ्लीट में शामिल होने वाली इनोवा कार का चालक नूरपुर क्षेत्र में बिजनौर मार्ग पर ग्राम असदपुर धमरौली के निकट वाहन को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में उतर कर पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

कार चालक महावीर पुत्र सूरजपाल निवासी कोठा बगाही थाना वजीरगंज जनपद गोंडा मामूली रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। इनोवा कार सहारनपुर जनपद में आयोजित वीआइपी कार्यक्रम से लखनऊ वापस जा रही थी। एसओ विकास कुमार ने बताया कि कार को गड्ढे से बाहर निकलवा दिया गया है।