बिजनौर में नौकरी लगवाने के नाम पर युवती से नौ लाख की ठगी, सिपाही समेत दो गिरफ्तार
Bijnor News: बिजनौर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती और उसके पिता से 9 लाख रुपये की ...और पढ़ें

HighLights
एक बहन को सिपाही और दूसरी को शिक्षक बननाने का दिया था झांसा।
पुलिस ने आरोपितों के पास से बरामद किए छह लाख, सिपाही निलंबित।
जागरण संवाददाता, बिजनाैर। पुलिस लाइन में तैनात सिपाही ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर युवती और उसके पिता से नौ लाख रुपये की ठगी कर ली। आरोपित सिपाही ने युवती को पुलिस विभाग में सिपाही और उसकी बहन को इंटर कालेज में प्रवक्ता बनवाने का झांसा दिया।
नौकरी नहीं लगने और रकम न लौटाने पर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की। एसपी ने एएसपी सिटी को इसकी जांच सौंपी। जांच रिपोर्ट के बाद सिपाही और उसके दोस्त के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शुक्रवार देर रात आरोपित सिपाही और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से छह लाख रुपये बरामद किए गए हैं। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
शेरकोट थाना क्षेद्ध के के गांव जमालपुर उदयचंद उर्फ मिर्जापुर निवासी शुभम विश्नोई पुत्री कृष्ण कुमार विश्नोई ने स्नातक किया है। उसके पिता की कपड़े की दुकान है। 2019 से उसकी मुलाकात शेरकोट क्षेत्र के एक कार्यक्रम में पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी दीपक कुमार और शहर कोतवाली के गांव बबनपुरा निवासी मोहन सैनी से हुई। दोनों ने शुभम विश्नोई को पुलिस विभाग में आरक्षी के पद पर भर्ती कराने के नाम का झांसा दिया।
इस दौरान आरोपितों ने उसकी बड़ी बहन को टीजीटी की परीक्षा में पास कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने शुभम विश्नाई और उसके पिता से सात लाख रुपये अलग अलग खातों में आनलाइन ट्रांसफर करा लिए। दो लाख रुपये मोहन सैनी ने उनके घर पर आकर ले लिए। छह साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनकी नौकरी नहीं लगी। रकम भी नहीं लौटाई। पीड़ितता बार-बार चक्कर लगाती रही।
युवती ने अपने पिता के साथ मिलकर एसपी अभिषेक झा से इसकी शिकायत की। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसपी सिटी डा. कृष्ण गाोपाल सिंह को इसकी जांच सौंपी। एएसपी सिटी की जांच रिपोर्ट में आरोपित दोषी पाए गए। शुक्रवार को पीड़िता शुभम विश्नोई की तहरीर पर आरोपित सिपाही दीपक कुमार और मोहन सैनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
सीओ सिटी अभय पांडे ने बताया कि देर शाम सिपाही और मोहन सैनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनसे छह लाख रुपये बरामद कर लिए गए हैं। आरोपित सिपाही बुलंदशहर के अगौता का रहने वाला है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।
वीडियो और बैंक डिटेल आई काम
पीड़ित पक्ष ने दो लाख रुपये मोहन सैनी को देते हुए उसकी वीडियो बनाई थी। साथ ही सात लाख रुपये आनलाइन ट्रांजेक्शन किए थे। पीड़िता ने तमाम साक्ष्य जुटाए। एसपी के सामने पेश हुई। जिसके बाद एसपी ने सख्त कार्रवाई करते हुए कार्रवाई की। वादी शुभम विश्नोई की बहन ने बीएड किया है।
इन्होंने कहा
नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। मुकदमा दर्ज कर सिपाही समेत दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। आरोपित सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अभिषेक झा, एसपी
