Move to Jagran APP

Bijnor News: हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चाचा को गोली लगी, निकाह टला, घटना के बाद घर में पसरा मातम

देर रात डीजे पर दुल्हन का चाचा गुलफाम पुत्र अनवर और मोहल्ले का इसरार पुत्र बुद्धू नाच रहे थे। इसी दौरान इसरार ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गुलफाम को गोली लग गई। गोली लगने से वहां चीख-पुकार मच गई।

By Jagran NewsEdited By: Shivam YadavPublished: Tue, 06 Dec 2022 06:48 PM (IST)Updated: Tue, 06 Dec 2022 06:48 PM (IST)
Bijnor News: हर्ष फायरिंग में दुल्हन के चाचा को गोली लगी, निकाह टला, घटना के बाद घर में पसरा मातम
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।

संवाद सूत्र, मंडावर (बिजनौर): क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात शादी वाले घर में डीजे पर डांस करते करते समय एक युवक ने हर्ष फायरिंग कर दी। इस दौरान दुल्हन के चाचा को गोली लग गई। गोली लगते ही अफरा तफरी मच गई। घायल चाचा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार को घर पर बारात आनी थी। चाचा को गोली लगने से निकाह टल गया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। 

loksabha election banner

जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव भोजपुर निवासी अकबर पुत्र बुद्धू जिलेदार की बेटी का मंगलवार को निकाह होना था। सोमवार शाम को अकबर के घर पर निकाह से एक दिन पूर्व होने वाली रस्में चल रही थी। घर के बाहर डीजे भी बज रहा था। 

गोली लगने से मची चीख-पुकार

सोमवार देर रात डीजे पर दुल्हन का चाचा गुलफाम पुत्र अनवर और मोहल्ले का इसरार पुत्र बुद्धू नाच रहे थे। इसी दौरान इसरार ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान गुलफाम को गोली लग गई। गोली लगने से वहां चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में गुलफाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

घटना के बाद रस्में रुक गई। घटना के चलते निकाह की तारीख टल गई है। मंगलवार को उत्तराखंड के खानपुर से आने वाली बारात नहीं आ सकी। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि आरोपित इसरार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.