विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बीस साल के युवक ने तीन साल के बच्चे से की हैवानियत, बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंका

By Anuj Kumar Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 17 Apr 2026 03:49 PM (IST)

Bijnor News : बिजनौर में एक दुकानदार के 20 वर्षीय पुत्र ने तीन वर्षीय बालक से कुकर्म किया। आरोपित ने बच्चे को बेहोशी की हालत में सड़क पर फेंक दिया।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. बिजनौर में दुकानदार के पुत्र ने तीन वर्षीय बालक से कुकर्म किया।

  2. पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

संवाद सूत्र, किरतपुर (बिजनौर)। दुकानदार के पुत्र ने कुरकुरे लेने आए तीन वर्षीय बालक से कुकर्म किया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया। 

बुधवार की शाम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी तीन साल का बच्चा गांव में स्थित किराने की दुकान पर कुरकुरे लेने गया था। उस समय दुकान पर दुकानदार का बीस वर्षीय पुत्र अकेला था। आरोपित युवक बालक को कुरकुरे देने के बहाने दुकान के अंदर ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक बेहोश हो गया। आरोपित ने बेहोश बालक को दुकान के पास सड़क पर फेंक दिया।

जब काफी देर तक बालक घर नहीं आया, तो उसकी मां उसे ढूंढ़ने घर से बाहर आई। मुहल्ले के बालकों ने उक्त महिला को बतायाा कि उनका पुत्र बेहोश हालात में सड़क पर पड़ा है। शोर सुनकर मुहल्लेवासी इकठ्ठा हो गए। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो बालक बेहोश पड़ा था।

यह भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक राॅड में आए करंट की चपेट में आकर महिला की मौत; इसके प्रयोग में यह बरतें सावधानी

स्वजन बालक को गांव के चिकित्सक के पास ले गए उसने किरतपुर सरकारी हास्पिटल ले जाने की सलाह दी। सीएचसी किरतपुर में इलाज के बाद बालक को घर भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि पीड़ित बालक के पिता किसी कार्य से धामपुर गए थे। सूचना पर उनके आने पर स्वजन पीड़ित बालक को लेकर थाने आए और घटना की जानकारी दी।

थानाध्यक्ष पुद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित बालक की मेडिकल जांच कराकर आरोपित पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसके साथ ही आरोपित लक्की को गिरफ्तार की सक्षम न्यायालय में पेश कर दिया। न्यायालय ने सुनवाई के दौरान आराेपित को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।

यह भी पढ़ें- 'बड़ा आदमी बनना चाहता था, लेकिन बन नहीं सका, इस कारण...,' युवक ने सुसाइड नोट लिखकर पानी की टंकी से लटककर दे दी जान