विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साहब! मस्जिद में कुआं है खोदाई करा के देख लीजिए, गांव वालों ने एसपी को सौंपा शपथ पत्र 

Published: Sat, 19 Sep 2026 11:28 AM (IST)

बिजनौर के बनखला गांव में ग्रामीणों ने एसपी को शपथ पत्र देकर शिकायत की है कि एक पुरानी मस्जिद के ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. ग्रामीणों ने एसपी को मस्जिद में कुआँ होने की शिकायत की।

  2. शपथ पत्र देकर कुएं की खुदाई कराने की मांग की गई।

  3. एसपी ने पुलिस को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। गांव बनखला में स्थित मस्जिद में कुआं होने की शिकायत के बाद मामला गर्माया हुआ है। गुरुवार को ग्रामीणों ने एसपी को दिए शपथ पत्र में कहा कि उनके बताए गए स्थान पर खोदाई कराए जाए। कुआं वहां पर ही मिलेगा। यह बात शपथ के साथ कह रहे हैं। एसपी ने थाना पुलिस को नियमानुसार तहसील टीम बनाकर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

यह है पूरा मामला

कोतवाली देहात का बनखला गांव रसूलपुर जागन उर्फ लक्खूवाला पंचायत का गांव है। एक सप्ताह पहले डीएम और एसपी से शिकायत की गई थी कि पंचायत के गांव बनखला में पानी पीने का एक पुराना कुआं है। 12 साल पहले यहां पर मस्जिद का निर्माण कराया गया।

निर्माण के दौरान कुएं पर कब्जा कर मस्जिद के परिसर में ले लिया। इस दौरान नमाज अदा करने वालों और जमातियों के लिए कुएं के ऊपर शौचालय और बाथरूम बनवा दिए। कुएं पर एक समय में सभी लोग पानी भरते थे।

एसपी के आदेश के बाद प्रशासन की टीम ने इसकी जांच शुरू की, लेकिन एक सप्ताह बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने 1966 का रिकॉर्ड भी दिखाया। तहसील प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। अब इस प्रकरण में गुरुवार को बनखला गांव के कौशेंद्र, बलवेंद्र, जितेंद्र और हिंदू रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात की।

कौशेंद्र ने दिए शपथ पत्र में कहा कि यह पुराना कुआं हैं। यहां पर दशकों पहले पानी भरा जाता था। सपा सरकार के दौरान 2014 में प्रभाव में आकर यह अवैध तौर पर मस्जिद बनवा दी गई। साथ ही कुएं को भी अंदर ले लिया गया। उस पर शौचालय बनवा दिए गए। वे शपथ के साथ कहते हैं कि उनके अनुसार खोदाई कराई जाए तो कुआं निकलेगा।

एसपी ने एसओ को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद देर शाम पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फिर से जांच की है। कहा कि तहसील टीम जांच कर रही है। जल्द ही निस्तारण किया जाएगा।