बिजनौर के LPG कनेक्शनधारक ध्यान दें! पाइप लाइन बिछी है तो बंद होगी सप्लाई, लेना होगा PNG कनेक्शन
बिजनौर में हिंदुस्तान पेट्रोलियम उन क्षेत्रों में तीन महीने बाद एलपीजी आपूर्ति बंद कर देगा जहां पाइपलाइन बिछी है। उपभोक्ताओं ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
पाइपलाइन वाले क्षेत्रों में तीन माह बाद एलपीजी बंद।
उपभोक्ताओं को पीएनजी कनेक्शन लेना होगा अनिवार्य।
पंजीकरण के लिए वीएसएम गैस एजेंसी पर शिविर।
जागरण संवाददाता, बिजनौर। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की ओर से पीएनजी कनेक्शन के पंजीकरण के लिए नुमाइश मैदान के निकट स्थित वीएसएम गैस एजेंसी पर शिविर स्थापित किया गया। कंपनी ने निर्णय लिया गया है कि तीन माह के बाद उन क्षेत्रों में एलपीजी बंद कर दी जाएगी, जिन स्थानों पर पाइप लाइन बिछी हुई है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड ने राधा-कृष्णकुंज, कृष्णापुरम, शांति निकेतन, शांतिपुरम, दयाल कुंज, प्रगति विहार, चंद्रलोक, साई सिटी, श्याम विहार, मयूर विहार, दयानंद कालोनी, आंनद विहार, चामंडा कालोनी, इंद्रलोक, अशोक विहार, सरोजिनी नगर, शिवलोक सिटी, आदमपुर, भरत विहार, महादेव पुरम, तैमूरपुर, साई विहार, वैष्णो विहार, आवास-विकास कालोनी, सुरेंद्रनगर में पाइप लाइन बिछाई रखी है। एक सप्ताह पहले कंपनी ने ग्राम आदमपुर में संचालित करीब चार सौ कनेक्शन बंद कर दिए थे।
डीएम उमेश प्रताप सिंह के हस्तक्षेप के बाद कंपनी की ओर से पीएनजी कनेक्शन के पंजीकरण के लिए नुमाइश मैदान के निकट स्थित वीएसएम गैस एजेंसी पर शिविर स्थापित कर दिया है। शिविर में पंजीकरण के साथ-साथ जिन क्षेत्रों में पीएनजी नहीं है, उन क्षेत्रों में बंद किए गए कनेक्शन शुरू करने का काम भी किया जाएगा। उधर इस संबंध में डीएसओ अभय प्रताप सिंह का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पीएनजी है, उन क्षेत्रों के उपभोक्ताओं के लिए कनेक्शन पंजीकरण कराने के लिए तीन माह का समय निर्धारित है, इसके बाद इन क्षेत्रों में स्वत: एलपीजी कनेक्शन बंद हो जाएंगे।
