विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोजगार मेले में 532 युवाओं का हुआ चयन, 15 कंपनियों ने उपलब्ध कराए रोजगार के अवसर

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:20 PM (IST)

बिजनौर के नजीबाबाद स्थित आईटीआई समीपुर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें 15 कंपनियों ने भाग लिया। ...और पढ़ें

नजीबाबाद में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभागी करने पहुंचे युवाओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल।

नजीबाबाद में आयोजित रोजगार मेले में प्रतिभागी करने पहुंचे युवाओं को संबोधित करते मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल।

HighLights

  1. बिजनौर रोजगार मेले में 15 कंपनियों ने लिया भाग।

  2. 865 अभ्यर्थियों में से 532 युवाओं का हुआ चयन।

  3. प्रशिक्षित युवा देश का भविष्य, बोले ब्लॉक प्रमुख।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। जिला सेवायोजन कार्यालय, बिजनौर एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नजीबाबाद के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को आईटीआई समीपुर परिसर में रोजगार मेले का आयोजन किया गया।

मेले में करीब 15 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार की उम्मीद लेकर पहुंचे 865 अभ्यर्थियों में से चयन प्रक्रिया के बाद 532 युवाओं का विभिन्न पदों के लिए चयन किया गया।

कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता, कौशल और निर्धारित मानकों के आधार पर चयन प्रक्रिया पूरी की। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख तपराज सिंह देशवाल ने कहा कि प्रशिक्षित युवा देश का भविष्य हैं।

रोजगार मेलों के आयोजन से स्थानीय युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने युवाओं से निरंतर अपने कौशल को विकसित करने और उपलब्ध अवसरों का लाभ उठाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष जुग्नेश चौधरी रहे।

इस अवसर पर आईटीआई नजीबाबाद के प्रधानाचार्य अंचल कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी बिजनौर विशाल राठी, प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी पंकज चौधरी, प्रधान सहायक आईटीआई बिजनौर राकेश शर्मा सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

रोजगार मेले के सफल आयोजन में कपिल पाराशर, अमरकांत पाल, देवेंद्र सिंह, जीवन सिंह, संजय कुमार, प्रदीप कुमार, मुकुल कुमार आदि का सहयोग रहा।

रोजगार मेले में अभय सिंह कुहाड़ को मिला नियुक्ति पत्र

थानाभवन (शामली)। भारत सरकार द्वारा आयोजित 20वें रोजगार मेले में देशभर के 45 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों में चयनित 51 हजार से अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में भाग लिया और नवनियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया।

19 सितंबर को जम्मू में आयोजित रोजगार मेले में थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के ग्राम औरंगाबाद निवासी अभय सिंह कुहाड़ को नियुक्ति पत्र दिया गया। उनका चयन एसएससी सीजीएल-2025 परीक्षा के माध्यम से आयकर विभाग में आफिस सुपरिंटेंडेंट, ग्रुप-बी पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति चंडीगढ़ में हुई है। इस अवसर पर केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे मुख्य अतिथि रहे। अभय की सफलता से उनके परिवार और गांव में खुशी का माहौल है।