विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

1000 हेक्टेयर में आकार लेगा बिजनौर का इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, 348 हेक्टेयर जमीन की और दरकार

By Rajnarayan Kaushik Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 22 Aug 2026 05:40 PM (IST)

Bijnor Industrial Corridor: बिजनौर में औद्योगिक गलियारे के लिए 1000 हेक्टेयर भूमि में से अभी 348 हेक्टेयर की और आवश्यकता है। प्रशासन इस भूमि की तलाश में जुटा है।

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. यूपीडा को 652 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव भेजा जा चुका।

  2. तहसील सदर समेत अन्य तहसीलों में शेष भूमि तलाश शुरू।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। जनपद में औद्योगिक गलियारे (Industrial Corridor) के निर्माण के लिए अभी 348 हेक्टेयर भूमि की और जरूरत है, जबकि प्रशासन पहले तहसील सदर के चयनित दस गांवों की 652 हेक्टेयर भूमि का प्रस्ताव यूपीडा को भेज चुका है। अब राजस्व विभाग के अफसर 348 हेक्टेयर भूमि की तलाश में जुट गए हैं।

उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के अधिकारियों ने जनपद में औद्योगकि निवेश बढ़ाने के लिए बिजनौर से गुजर रहे हाइवे-119 और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे (Gorakhpur-Shamli Expressway) के किनारे एक हजार हेक्टेयर भूमि में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की तैयारी में है।

दिसंबर 2025 में यूपीडा के अधिकारियों ने सदर के ग्राम पपावरा, किशनपुर आंवला, सुहाहेड़ी, मुढाला, फिरोजपुर रतन, उलकपुर, अलीपुर माखन, युसुफाबाद समेत 10 गांवों का चयन किया था। इसके बाद यूपीडा के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने इन सभी गावों का स्थलीय सर्वे कर रिपोर्ट तैयार की।

रिपाेर्ट में राजस्व कर्मियाें ने चयनित गांवों में जमीनों के सभी गाटा संख्या व जमीन पर स्थायी निर्माण के साथ सरकारी चकरोड़ व नाली आदि को दर्ज किया गया है। रिपोर्ट में किस जमीन के टुकड़े पर कौन काबिज है कि वर्तमान स्थिति स्पष्ट की गई।

जिला प्रशासन ने चयनित 652 हेक्टेयर भूमि का प्रस्तावित करते हुए रिपोर्ट यूपीडा को भेज दी। अभी औद्योगिक गलियारे के निर्माण के लिए 348 हेक्टेयर भूमि की और जरूरत है। बताते है कि तहसील सदर समेत जनपद की अन्य तहसीलों में उक्त भूमि तलाश शुरू हाे गई है।

अब सिर्फ यूपीडा द्वारा प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के नक्शे के मिलने का इंतजार हो रहा है। इसके बाद प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए जमीन के अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू की जाएगी। तहसील सदर आशीष सक्सेना ने प्रस्तावित औद्योगिक गलियारे के लिए अभी 348 हेक्टेयर भूमि की और जरूरत है। उक्त भूमि की तलाश का काम शुरू हो गया है।