विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुष्कर्म व छेड़छाड़ के फर्जी मामले, उगाही और ब्लैकमेलिंग... हनीट्रैप का बड़ा नेटवर्क यूं आया पकड़ में

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sun, 13 Sep 2026 02:08 PM (IST)

बिजनौर पुलिस ने दुष्कर्म और छेड़छाड़ के फर्जी मुकदमे दर्ज कर उगाही व ब्लैकमेलिंग करने वाले हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. हनीट्रैप गिरोह फर्जी दुष्कर्म व छेड़छाड़ के मामले दर्ज करता था।

  2. गिरोह लोगों को ब्लैकमेल कर उनसे पैसे की उगाही करता था।

  3. जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा सहित पांच आरोपित गिरफ्तार हुए।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। दुष्कर्म और छेड़छाड़ के फर्जी मुकदमा दर्ज कर उगाही करने और ब्लैकमेल करने वाले शातिर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। गिरोह का सरगना जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगडा समेत 12 आरोपितों के खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच और मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब छह केस दर्ज हो चुके हैं। पहला केस दर्ज होने के बाद एसपी ने टीम लगाकर इसकी जांच कराई तो हनीट्रैप का बड़ा नेटवर्क सामने आया।

शहर कोतवाली पुलिस ने सात सितंबर को गिरोह के सरगना जुल्फिकार उर्फ बब्बू लंगड़ा, अफजाल, गुड्डी, कुंती और प्रीति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। नामजद पारुल, रामकली और अन्नू की तलाश है। गिरोह महिलाओं के सहारा लेकर लोगों को दुष्कर्म के मामले में फंसाकर रुपये ऐंठते थे। जमीनी विवाद और मुकदमेबाजी के प्रकरण में एक पक्ष से मिलकर दूसरे पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा देते थे। एसपी ने गिरोह की जांच कराई तो अलग-अलग थानों में गिरोह की ओर से फर्जी केस दर्ज कराने के मामले में सामने आए। जिसके बाद सभी में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए।

गिरोह पर दूसरा मुकदमा अरशद ने नूरपुर थाने में दर्ज कराया। आरोप है कि उसकी बहन के ससुर ने मुकदमे में समझौता कराने को दबाव में लेने के लिए दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज कराया था। अरशद ने बहन के ससुर, तीन महिलाओं समेत सात को आरोपित बनाया है। तीसरा मुकदमा नजीबाबाद थाने में मोहम्मद आसिम ने दर्ज कराया है। आरोप है कि जमीन के विवाद के चलते जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा से मिलकर उसके चचेरे भाईयों शम्स आजम और अराफत ने दुष्कर्म का झूठा केस सायमा से साल 2020 में दर्ज कराया था। चौथा केस नजीबाबाद के मुहल्ला पठानपुरा निवासी साहिल ने दर्ज कराया है।

साहिल के खिलाफ भी दुष्कर्म का फर्जी केस दर्ज कराया। इस केस में छह महिलाओं समेत नौ लोगों को आरोपित बनाया है। इस केस में फाइनल रिपोर्ट लगाने के बाद आरोपितों ने कोर्ट में परिवाद दायर किए थे। पांचवा केस किरतपुर में महफूज खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। गिरोह के सरगना जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा को सभी छह मामलों में नामजद किया गया है। पुलिस सभी केसों में फरार चल रहे आरोपितों की तलाश का रही है। यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था।

सरगना समेत पांच आरोपित जेल में हैं : दुष्कर्म के केस दर्ज कराकर लोगों से वसूली करने और ब्लैकमेल करने वालो गिरोह पर कार्रवाई चल रही है। पांच केस और दर्ज किए गए हैं। किसी को बख्सा नहीं जाएगा। सरगना समेत पांच आरोपित जेल में हैं। अन्य की तलाश की जा रही है।-कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी।