गंगा किनारे मिली पत्नी की लाश, 1 KM दूर अजीब हालत में पेड़ से लटका मिला पति का शव; बिजनौर पुलिस जांच में जुटी
Bijnor News: बिजनौर के जलालपुर गांव के एक लापता दंपती के शव सदपुरा-जलालपुर के जंगल में मिलने से सनसनी फैल ...और पढ़ें

सुषमा और देशराज के फाइल फोटो।
HighLights
गांव जलालपुर के लापता दंपती के शव जंगल में मिले।
पत्नी का गला घोंटा गया, पति पेड़ से लटका मिला।
पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी।
जागरण संवादददाता, बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के गांव जलालपुर के रहने वाले दंपती के शव सदपुरा-जलालपुर के जंगल में मिले हैं। महिला का शव गंगा किनारे कम पानी में मिला, जबकि एक किमी दूर पति का शव तार से पेड़ से लटका मिला।
पति, पत्नी की सलवार पहने था और उसका ऊपर का हिस्सा नग्न था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला की हत्या गला घोंटकर की गई है। दंपती सोमवार सुबह जंगल में लकड़ी काटने गए। तब से लापता थे। पुलिस व फोरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
जलालपुर गांव निवासी देशराज सोमवार सुबह अपनी पत्नी सुषमा के साथ लकड़ी काटने के लिए सदपुरा-जलालपुर के जंगल मे गया था। दोपहर दो बजे तक दंपती वापस नहीं आए। इस पर उसका बेटा उनकी तलाश में जंगल में गए। लेकिन, उनका पता नहीं चल सका। दंपती के लापता होने पर मंगलवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस व वन विभाग के रेंजर महेश गौतम जंगल में पहुंच गए।
ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। करीब आठ बजे दंपती के शव मिल गए। सुषमा का शव गंगा किनारे कम पानी में पड़ा हुआ था। शरीर पर सलवार नहीं थी। उसका गला घोंटने के निशान थे। इसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने देशराज की तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान एक किमी दूर पेड़ पर देशराज का शव क्लज के तार से लटका मिला।
देशराज का अर्धनग्न शव मिला। शरीर पर शर्ट नहीं थी। पजामे के तौर पर अपनी पत्नी की सलवार पहन रखी थी। सूचना पर एएसपी सिटी कृष्ण गोपाल, सीओ अभय पांडे समेत बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी जांच के लिए बुला लिया गया। पुलिस जांच में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। घटना से इलाके में हलचल है। दंपती के दो बेटी व दो बेटे हैं।
