विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हमने मंदिर में एक-दूसरे के गले में माला डालकर शादी कर ली है, परिवार से खतरा है...', युगल से मांगी पुलिस सुरक्षा

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Thu, 26 Mar 2026 04:19 PM (IST)

Bijnor News : सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में एक युवती ने दावा किया कि उसने एक युवक से ...और पढ़ें

वायरल वीडियो में दिखे युवक और युवती।

वायरल वीडियो में दिखे युवक और युवती।

HighLights

  1. युवक और युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल

  2. पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने व स्वजन पर कार्रवाई की मांग

संवाद सूत्र, किरतपुर (बिजनौर)। सोशल मीडिया पर गुरुवार सुबह वायरल वीडियो को लेकर खूब चर्चा हो रही है। वीडियो में एक युवक और युवती हैं। युवती किरतपुर क्षेत्र की निवासी है। युवती वीडियो में बता रही है कि दोनों ने शिव मंदिर में विवाह किया है और अब उनकी जान को स्वजन से खतरा है। ऐसे में पुलिस को उनकी सुरक्षा करनी चाहिए।

वायरल हो रहे वीडियो में युवती अपना नाम दीपांशी और गांव शाहपुर सुक्खा की निवासी बता रही है। युवती ने बताया कि उसकी आयु 18 वर्ष है और युवक से पिछले चार वर्ष से संपर्क में है। दोनों 10 मार्च को अपनी मर्जी से घर से चले गए थे और शिव मंदिर में एक-दूसरे के गले में माला डालकर विवाह कर लिया है।

उधर, युवती के स्वजन ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। वीडियो में युवती अपनी मर्जी से विवाह करने की बात कहते हुए अपने स्वजन से जान का खतरा भी बता रही है। साथ ही पुलिस से सुरक्षा उपलब्ध कराने के साथ स्वजन पर कार्रवाई की मांग भी कर रही है। उधर, वायरल वीडियो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। 

यह भी पढ़ें- व्यापारी के हाथ की अंगुली 'शक्तिमान' ने मुंह से काटकर अलग कर दी, इसके बाद अंगुली लेकर थाने पहुंचे पीड़ित और...

दुष्कर्म के मामले में दस साल की सजा 

बिजनौर: अपर जिला शासकीय अधिवक्ता क्षितिज अग्रवाल के अनुसार अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश नगीना अनुपम सिंह ने घर में महिला को अकेला पाकर तमंचे के बल पर दुष्कर्म करने और उसकी आपत्तिजनक फोटो खींचने के मामले में आरोपित इमरान को दोषी माना है। न्यायाधीश ने इमरान को दस वर्ष कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। 

यह भी पढ़ें- VIDEO: दारू की ऐसे लगी तलब कि युवक ने तोड़ डाले अंग्रेजी शराब की दुकान के ताले