विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वन तस्करों से था सिपाही का संपर्क, तत्काल प्रभाव से निलंबित... दारोगा को कुचलने का भी हुआ था प्रयास

By Birendra Kumar Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Fri, 23 Oct 2026 02:30 PM (IST)

बिजनौर में वन दारोगा को कुचलने का प्रयास करने वाले वन तस्करों से संबंध रखने के आरोप में एक सिपाही ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. सिपाही दीपक को वन तस्करों से संपर्क पर निलंबित।

  2. एसपी ने सिपाही की संदिग्ध भूमिका पर की कार्रवाई।

  3. तस्करों ने दारोगा को कुचलने का प्रयास किया था।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। साहनपुर रेंज में 10 दिन पहले खैर की लकड़ी चोरी करते हुए तस्करों ने वन दारोगा को कुचलने का प्रयास किया था। इस प्रकरण में दारोगा की ओर से नजीबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

नजीबाबाद पुलिस ने पांच दिन पहले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेला भेजा था। पांच आरोपित फरार हैं। आरोपितों का बढ़ापुर थाने में हलका नंबर में तैनात सिपाही दीपक का संपर्क मिला था। सिपाही की भूमिका संदिग्ध होने पर एसपी ने सीओ नगीना की रिपोर्ट पर बुधवार देर रात उसे निलंबित कर दिया है।

सिपाही दीपक कुमार की विभागीय जांच शुरू की गई है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि सिपाही की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। प्रारंभिक जांच में पुलिस की सूचना लीक करने का मामला सामने आया है। इसलिए सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।