विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर हादसा: खाना खाने रुके तीन युवकों को कार ने कुचला, मौके पर हो गई मौत

Published: Fri, 11 Sep 2026 11:12 AM (IST)

बिजनौर के नजीबाबाद क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर एक तेज रफ्तार कार ने खाना खाने रुके तीन युवकों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

बिजनौर हादसे में तीन लोगों की मौत।

बिजनौर हादसे में तीन लोगों की मौत।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, बिजनौर। नजीबाबाद क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर गांव सरवनपुर नहर के पास गुरुवार आधी रात के बाद स्विफ्ट डिजायर कार ने तीन युवकों को कुचल दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों खाना खाने के लिए हाईवे किनारे रुके  थे। मरने वाले पंजाब के पटियाला और फिरोजपुर जिले के रहने वाले हैं। बोलेरो पिकअप वाहन से तीन युवक व दो बालक रुद्रपुर से अमृतसर घोड़ों के मेले में शामिल जा रहे थे। वाहन में दो घोड़े भी थे। ये घोड़े रुद्रपुर से खरीदे थे। 

खाना खाने के लिए रुके थे तीनों युवक

हरिद्वार-काशीपुर हाईवे पर गांव सरवनपुर नहर के पास गुरुवार रात एक बजे चालक ने खाना खाने के लिए वाहन रोक लिया। सभी खाना खाने की तैयारी में पिकअप के पास खड़े हो गए। इसी दौरान पीछे से आई कार ने पिकअप में टक्कर मार दी और तीन युवकों को कुचल दिया। उनकी मौत हो गई।

WhatsApp Image 2026-09-11 at 11.11.11 AM

तीनों की पहचान फिरोजपुर के गांव पीपलीजट निवासी गाड़ी चालक मनदीप सिंह, फिरोजपुर के गांव तलबंडी निवासी अर्शदीप सिंह व पटियाला के गांव उड़दंग निवासी गगनदीप के रूप में हुई।

हादसे के बाद आरोपी भाग निकला

12 साल का सनी और 11 साल का प्रिंस  कार के चपेट में आने से बाल-बाल बचे।  स्वजन को रात में सूचना दी गई। शुक्रवार सुबह स्वजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। चालक भाग निकला।

यह भी पढ़ें- बरेली पानी की टंकी हादसा: निर्माण में नहीं थी कोई कमी, किच्छा नदी के तेज कटान से गिरा ओवरहेड टैंक