विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिजनौर में बरसात में उफने नाले में बह गया किशोर, भाई ने बचाने का प्रयास भी किया... मौत

By Navneet Sharma Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Sat, 05 Sep 2026 03:39 PM (IST)

बिजनौर के किरतपुर में भारी बारिश के दौरान एक 11 वर्षीय किशोर उफनाए नाले में बह गया। भाई के बचाने ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)

(प्रतीकात्मक फोटो)

HighLights

  1. 11 वर्षीय हम्माद किरतपुर में उफनाए नाले में बहा।

  2. चप्पल पकड़ने के प्रयास में नाले के तेज बहाव में गिरा।

  3. भाई ने बचाने की कोशिश की, पर मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, बिजनौर। शनिवार की सुबह से ही जनपद में भारी बरसात शुरू हो गई। किरतपुर कस्बे में बरसात के कारण नाले में उफान आ गया। उधर, बरसात में अपने भाई के साथ नहा रहा 11 वर्षीय किशोर अचानक नाले में गिर गया और बह गया। भाई ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन किशोर गहरे नाले में डूब गया। शोर सुनकर आए लोगों ने किशोर को तलाश और काफी दूर तलाशा तो वह बेहोशी की हालत में मिला। बाद में चिकित्सक ने जांच के बाद किशोर को मृत घोषित कर दिया।

तेज बरसात होने से किरतपुर नगर में कई स्थनों पर जलभराव हो गया। कस्बा के मुहल्ला अंसारियान स्थित अंसारीयान इंटर कालेज के पास नगर पालिका ने स्कूल के बाहर एक गहरा नाला गंदे पानी की निकासी के लिए बनाया हुआ है। नाले का पानी कब्रिस्तान के मिल्ख स्थान पर इकट्ठा होता है। भारी बरसात होने से नाले और सड़क पर जलभराव हो गया। दोपहर के समय हम्माद 11 वर्ष और उसका भाई अम्मार पुत्र अफजाल निवासी मुहल्ला अंसारीयान बरसात में नहा रहे थे।

तेज बरसात में नहाते हुए हम्माद की एक चप्पल नाले मे बह गई। चप्पल को पकड़ने के प्रयास में हम्माद नाले के तेज बहाव में बह गया। पहले तो हम्माद ने नाले से निकलने का प्रयास किया और अम्मार ने भी हम्माद को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन नाले के तेज बहाव मे किशोर बह गया। भाई के नाले में गिरने पर अम्मार ने शोर मचाया और स्वजन को सूचना दी। सूचना पर स्वजन और मुहल्ले के लोग मौके पर आए और किशोर की तलाश शुरू की।

मुहल्लेवासियों की काफ़ी भीड़ जमा हो गई। काफ़ी मसक्कत के बाद हम्माद नाले के आखिर में झाड़ी में अटका हुआ मिल गया। बेहोशी की हालत में किशोर को स्वजन चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने किशोर को मृत घोषित कर दिया। किशोर की मौत से स्वजन मे कोहराम मच गया।