भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बिजनौरजेएनएन। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन देते हुए दिल्ली में पकड़े गए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर व कार्यकर्ताओं की रिहाई व तोड़े गए रविदास मंदिर बनवाने की मांग की है।
भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
बिजनौर,जेएनएन। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने ज्ञापन देते हुए दिल्ली में पकड़े गए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर व कार्यकर्ताओं की रिहाई व तोड़े गए रविदास मंदिर बनवाने की मांग की है।
मंगलवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के काफी कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पर एकत्र हुए। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए धरना दिया। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रोहित सागर के नेतृत्व में एक ज्ञापन एसडीएम सदर को सौंपा। राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन में कहा कि दिल्ली में तुगलकाबाद में संत रविदास का प्रचीन मंदिर भारत सरकार ने तुड़वा दिया है। उसके निर्माण के लिए विभिन्न संगठन प्रदर्शन कर रहे थे। लाठी-चार्ज करते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर समेत 96 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने मांग की सभी की रिहाई होनी चाहिए। वहीं मंदिर का पुन. निर्माण होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार बहुजन विरोधी ही नहीं दमनकारी, शोषणकारी व अत्याचारी है। तभी शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज किया गया है। इससे बहुजन समाजवादी पार्टी में भारी आक्रोश है। इस दौरान विवेक सैन, अंकित कुमार, अभिषेक कुमार, सोमदत्त कुमार, राजकुमार, प्रशान कैलाशचंद, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, लोकेश सागर, मिथुन कुमार, अतिश गौतम, मोहित कुमार आदि मौजूद थे।