जिला कारागार में उमड़ा बहनों का प्यार
बिजनौर : भैया दूज पर शनिवार को जिला कारागार में बहनों का प्यार उमड़ पड़ा। सुबह से जेल
बिजनौर : भैया दूज पर शनिवार को जिला कारागार में बहनों का प्यार उमड़ पड़ा। सुबह से जेल के गेट पर लाइन लग गई। वहीं त्योहार को लेकर ¨हदू-मुस्लिम बंदियों ने खूबसूरत रंगोलियां बनाईं।
शनिवार को भैया दूज पर जिला कारागार में विशेष व्यवस्था की गई थी। सुबह दस बजे से जिला कारागार में महिला व युवतियों की भीड़ उमड़ पड़ी। भाइयों का टीका करते समय बहनों के आंखों में आंसू झलक उठे। महिलाओं ने अपने भाइयों के लिए लंबी उम्र की कामना की। एक दूसरे का दर्द साझा किया। भैया दूज को लेकर करीब तीन बजे तक मिलाई हुई। जेल प्रशासन ने इस दौरान खास इंतजाम किया था। मिलाई में कोई परेशानी न हो, इसलिए महिला सिपाहियों व होमगार्डों को लगाया गया था। उधर, जिला कारागार में बंदियों ने खूबसूरत रंगोलियां बनाई। दीपक व फूल की रंगोली मनाई गई। उनकी रंगोली में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक दिखाई दी। रंगोली मनाने वालों में विवेक कप्तान, सचिन चौधरी, राहुल सैनी, मोहम्मद दानिश, साहिल विकार, अनूप व नाजिक समेत अन्य बंदी शामिल थे। जेलर आकाश शर्मा ने बताया कि शनिवार को करीब ढाई सौ से अधिक महिलाओं ने भैया दूज पर भाइयों का टीका किया। बंदियों ने रंगोली मनाकर जेल परिसर को सजाया।