Move to Jagran APP

दिनभर रहते थे व्यस्त, अब परिवार में हैं मस्त

कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन में आम ही नहीं खास लोग भी अपने घरों में परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं। पत्नी तथा बच्चों के साथ इनडोर गेम खेलने के साथ-साथ घरों के काम में भी हाथ बंटा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Mar 2020 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 06:00 AM (IST)
दिनभर रहते थे व्यस्त, अब परिवार में हैं मस्त
दिनभर रहते थे व्यस्त, अब परिवार में हैं मस्त

बिजनौर, जेएनएन। कोरोना को लेकर जारी लॉकडाउन में आम ही नहीं खास लोग भी अपने घरों में परिवार के साथ अपना समय बिता रहे हैं। पत्नी तथा बच्चों के साथ इनडोर गेम खेलने के साथ-साथ घरों के काम में भी हाथ बंटा रहे हैं। समय मिलने पर मोबाइल चैटिग एवं अन्य एक्टिविटी में समय बिता रहे हैं। वजह यह भी है कि लॉकडाउन के बहाने ही उन्हें घर में समय बिताने का बहाना मिला है, जिसे भरपूर तरीके से भुनाया जा रहा है।

loksabha election banner

नगर के प्रतिष्ठित उद्योगपति पंकज चौधरी ने बताया कि इन दिनों दिनचर्या में बदलाव हुआ है। बताया कि वह सुबह उठकर सर्वप्रथम स्वयं तथा पत्नी बच्चों को योगाभ्यास कराते हैं। समय के साथ पूजा-अर्चना भी करते हैं। फिर बच्चों के साथ कुछ गृह कार्यों को पूरा किया जाता है। कहा कि कोरोना वायरस को लेकर देशभर में किए गए लॉकडाउन के चलते दिनभर व्यस्त रहने वाले व्यक्तियों की दिनचर्या में बदलाव आ गया। ठीक वैसा ही उनके साथ भी है। खाली समय में इनडोर गेम और टीवी देखकर समय व्यतीत हो रहा है। दोपहर का समय परिवार के साथ लूडो व अन्य खेल के बीच बीत जाता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि यह समय घर पर रहने का है। जो लोग निकल रहे हैं, वह गलत कर रहे हैं। कोरोना को मात देने के लिए घर रहना जरूरी है। नगर के अरविद कुमार का पेट्रोल पंप व अन्य व्यापार है। वह भी परिवार के लिए बहुत कम समय दे पाते हैं, लेकिन लॉकडाउन के बाद उनका पूरा समय घर में ही बीत रहा है। सुबह के समय घर की छत पर ही टहलते हैं साथ ही साथ समाचार पत्र भी पढ़ते हैं। इसके बाद नाश्ता करने के बाद बच्चों के साथ समय बीता रहे हैं। लंच तक कैरम व अन्य इनडोर गेम में गुजर जाता है। दोपहर को लंच के बाद में किताबों के साथ में बिताते हैं। उन्होंने कहा कि यह समय संकट का समय है। सुरक्षित जीवन के लिए घर में रहना जरूरी है। उन्होंने आह्वान किया कि एहतियात बरतें। सरकार के निर्देशों का पूर्णता पालन करना चाहिए। सोशल डिस्टेंसिग का पालन करें एक जगह पर एकत्रित न हों।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.