Move to Jagran APP

बैराज गंगा घाट पर रोका किसानों का जत्था, जाम

जेएनएन बिजनौर। भाकियू के दिल्ली कूच के आह्वान पर किसानों का जत्था पुलिस की किलेबंदी तोड़त

By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Jan 2021 10:42 PM (IST)Updated: Fri, 22 Jan 2021 10:42 PM (IST)
बैराज गंगा घाट पर रोका किसानों का जत्था, जाम
बैराज गंगा घाट पर रोका किसानों का जत्था, जाम

जेएनएन, बिजनौर। भाकियू के दिल्ली कूच के आह्वान पर किसानों का जत्था पुलिस की किलेबंदी तोड़ते हुए आगे बढ़ता चला गया। पुलिस अधिकारियों से भी कई जगह नोकझोंक हुई। पुलिस ने इस जत्थे को बैराज गंगा घाट पर रोक लिया। इस वजह से मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गंगा बैराज पर जाम लग गया। जाम की वजह से इस मार्ग पर.कई किलोमीटर तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। काफी देर की जद्दोजहद किसानों का यह जत्था दिल्ली के लिए कूच कर गया।

loksabha election banner

भाकियू युवा के प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह के नेतृत्च में शुक्रवार को सुबह 11 बजे यूनियन के जिला कार्यालय ग्राम रसीदपुर गढ़ी में एकत्र हुए। यहां किसानों का जत्था पुलिस द्वारा लगाए अवरोधक को हटाते हुए आगे बढ़ा। आईटीआई परिसर में एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एएसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह, एसडीएम विक्रमादित्य मलिक, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने किसान नेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन यूनियन के पदाधिकारी अपनी जिद पर अड़े रहे। इस पर पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक हुई। सीओ सिटी ट्रैक्टर के आगे अड़ गए। किसानों ने बैरियर हटाते हुए ट्रैक्टरों को आगे आगे बढ़ा दिया। इसके बाद पुलिस ने किसानों के जत्थे को मेरठ-पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक होटल के सामने रोका, तो किसान वहीं धरने पर बैठ गए। किसानों की जिद के सामने प्रशासन बैकफुट पर आया। कुछ देर धरने के बाद किसानों ने आगे की ओर कूच किया। अधिकारी और पुलिस सामने से हट गए। किसान बैराज गंगा घाट तक पहुंच गए। यहां पुलिस ने किसानों को रोका, तो जाम लग गया। जाम के कारण दोनों ओर कई-कई किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गई। काफी देर की जद्दोजहद किसानों का यह जत्था दिल्ली के लिए कूच कर गया। किसानों के दिल्ली कूच करने के बाद जाम में फंसे वाहनों में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली।

-जत्थे में 500 ट्रैक्टर-ट्राली शामिल

भाकियू युवा के प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने दावा किया कि अफजलगढ़, स्योहारा, नूरपुर, जलीलपुर, नगीना, कोतवाली देहात, मोहम्मदपुर देवमल, किरतपुर, नजीबाबाद, हल्दौर में कई स्थानों पर अवरोधक लगाकर रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान बेरियर हटाते हुए आगे बढ़ गए। बिजनौर से दिल्ली कूच करने वाले जत्थे में 500 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर सवार हजारों किसान शामिल हैं।

-परिवार समेत किया दिल्ली कूच

कृषि कानूनों की वापसी की माग को लेकर दिल्ली बार्डर पर चल रहा आंदोलन चरम पर है। अब इस आंदोलन में किसानों के परिजन भी भागीदारी करने से पीछे नहीं है। शुक्रवार को भाकियू युवा के प्रदेशाध्यक्ष दिगंबर सिंह ने अपनी पत्नी निगम चौधरी, बेटी अंशिका चौधरी और बेटे तुषार चौधरी के साथ दिल्ली कूच किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.