तापमान में गिरावट, आसमान में धुंध व गर्मी से लोग बेहाल
बिजनौर : जिले के तापमान में गिरावट होने के बाद भी आम आदमी को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। शुक्रवा
बिजनौर : जिले के तापमान में गिरावट होने के बाद भी आम आदमी को गर्मी से निजात नहीं मिल रही है। शुक्रवार को भी जनपद धुंध के आगोश में रहा। आसमान में छाई धुंध से लोगों को दम घुटने व एलर्जी की समस्या हो रही है। दिनभर आसमान में धुंध इस कदर छाई रही कि कई बार काफी काफी समय तक सूर्यदेव की भी धुंध में छिप गए। हवा में धूल अधिक होने से लोगों सांस लेने में काफी परेशानी हो रही है। लोग घरों से निकलने से बच रहे है या सावधनी बरत कर निकल रहे है। सबसे ज्यादा परेशानी दमा व सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को हो रही है। नगीना अनुसंधान की वेधशाला के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री सेल्सियस मापा गया था।
जासं, चांदपुर : धुंध का असर तीसरे दिन भी लगातार जारी रहा। साथ ही भीषण गर्मी में भी कमी नहीं आई। आसमान पर सुबह से ही छाई धूंध को लोग बादल समझकर बारिश की उम्मीद लगाए रहे। लेकिन असहनीय उमस भरी गर्मी जन सामान्य में अजीब तरह की बेचैनी पैदा कर रही है। सुबह से शाम तक तापमान बढ़े रहने से लोगों को न तो घरों के अंदर राहत मिल रही है और न ही बाहर निकलने पर। तीन दिन पूर्व मौसम का मिजाज अजीब हो गया। धुंध की चादर से मौसम का रूख भी बदल गया। मौसम को देखते हुए लोग बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, लेकिन तीसरे दिन भी गर्मी से कोई राहत नहीं मिली। धूल भरी धुंध से लोग बेचैन होते दिखे। सांस लेने में भी लोगों को परेशानी हुई तो आंखों में अलग तरह की चुभन महसूस हुई। लोग सड़कों पर गुजरने से बच रहे हैं और यदि गुजर रहे हैं तो मुंह पर कपड़ा ढककर गुजर रहे हैं।