अवनी को हमेशा पुत्री जैसा दिया प्यार : महेश
स्योहारा : राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी ¨सह के साथ मारपीट के आरोप को परिजनों ने सिरे
स्योहारा : राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी ¨सह के साथ मारपीट के आरोप को परिजनों ने सिरे से नकार दिया है। कहा कि परिवार ने अवनी को हमेशा अपनी चार पुत्रियों जैसा प्यार दिया है। पूरा परिवार उसको छोटा होने के नाते औलाद जैसा मानते हैं।
गुरुवार देर रात ग्राम आलमपुरी में राज्य महिला आयोग की सदस्य व पूर्व विधायक लोकेन्द्र चौहान की पत्नी अवनी ¨सह ने अपने ससुर महेश चौहान, सास शांति देवी, जेठानी राजेश्वरी देवी, जेठ चन्द्र प्रकाश ¨सह व उनके पुत्रों आशू व अर्जुन पर मारपीट व गाली-गलौच करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक व डीएम से शिकायत की थी। शनिवार को राज्य महिला आयोग की सदस्य अवनी ¨सह के ससुर महेश चौहान ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने हमेशा अवनी को अपनी बेटी की तरह प्यार किया है। आरोप लगाया कि खुद अवनी ¨सह ने परिवार व उनके साथ जमकर अभद्रता की। सास व जेठानी के साथ मारपीट की। इतना ही नहीं रिवॉल्वर से जान से मारने की धमकी तक दी। कहा कि उनके विरोधी अवनी ¨सह को मेरे परिवार के खात्मे के लिए हथियार के रूप में प्रयोग कर रहे हैं। विरोधी कभी भी उनके परिवार के साथ अनहोनी कर सकते हैं। उन्होंने एक सांसद से अपने परिवार से खतरा बताते हुए कहा कि वो लोग नहीं चाहते कि लोकेन्द्र के बाद उनके परिवार में कोई राजनीति करें।
लोकेंद्र चौहान की मौत की सीबीआइ जांच हो
स्योहारा : महेश चौहान ने कहा कि उनके पुत्र विधायक लोकेन्द्र चौहान की सड़क दुर्घटना में हुई मौत की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर सीबीआइ जांच कराने की मांग की है। उन्होंने अपने पुत्र लोकेन्द्र चौहान की मौत में साजिश होने का अंदेशा जताया है।