Move to Jagran APP

राम बरात में आकर्षक झांकियों ने मन मोहा

नगर में अलग-अलग स्थानों पर चल रही रामलीला समिति की ओर से राम बरात निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकियों ने नगर वासियों का मन मोह लिया इस दौरान बरात का कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया साथ ही धार्मिक भजनों पर राम बरात में शामिल राम भक्त जमकर झूमे।

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 09:46 PM (IST)Updated: Thu, 03 Oct 2019 06:19 AM (IST)
राम बरात में आकर्षक झांकियों ने मन मोहा
राम बरात में आकर्षक झांकियों ने मन मोहा

बिजनौर, जेएनएन। नगर में अलग-अलग स्थानों पर चल रही रामलीला समिति की ओर से राम बरात निकाली गई। जिसमें आकर्षक झांकियों ने नगर वासियों का मन मोह लिया, इस दौरान बरात का कई स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा से स्वागत किया, साथ ही धार्मिक भजनों पर राम बरात में शामिल राम भक्त जमकर झूमे।

loksabha election banner

बुधवार को श्रीराम लीला समिति झंडा चौक की ओर से गांव जैतरा में भगवान राम की बरात निकाली गई। राम बरात का उद्घाटन समाज सेवी रवि चौधरी, प्रयास अकादमी के निर्देशक सौरभ चौहान और पूर्व प्रधान आदित्य कुमार आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। राम बरात झंडा चौक से शुरू होकर विभिन्न रास्तों से होती हुई वापस रामलीला स्थल पर आकर संपन्न हुई। इस राम सीता, भगवान शिव आदि की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। राम बरात में बड़ी संख्या में ग्रामीणों सहित कार्तिकेय शर्मा, दक्ष शर्मा, लवी सिसौदिया और अंकित कुमार आदि शामिलि रहे।

वहीं मंगलवार रात रामलीला बाग समिति धामपुर द्वारा भी राम बरात निकाली गई। रामलीला बाग से राम बरात का शुभारंभ चेयरमैन राजू गुप्ता ने किया। राम बरात नगीना चौराहा, सुभाष चौक, फल चौक, मुख्य बाजार होती हुई बाग पर आ कर संपन्न हुई। बरात में सुनारों का अखाड़ा, मां दुर्गा, राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, गुरू विश्वामित्र आदि की झांकियां सभी के आकर्षण का केंद्र रहीं। राम बरात में संरक्षक यशपाल तुली, अनिक अग्रवाल कटका, मनोज, गजेंद्र जोशी, मनीष जोशी, सत्य प्रकाश, सौरभ मित्तल, राजकुमार विश्वकर्मा, पुरषोत्तम अग्रवाल, भूपेंद्र सैनी और अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।

आकू :

श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार की देर शाम राम बरात निकाली गई। बरात में कई झांकियां और बैंड बाजों में धार्मिक धुनों पर रामभक्त नाचते गाते चल रहे थे। राम बरात का शुभारंभ जैन विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से हुआ। बरात में हनुमान, शिव पार्वती, राधा कृष्ण की झाकियां और काली का अखाड़ा शामिल रहा। भारत माता की झांकी और राम रथ सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। बरात मोहल्ला जोशीयान, मोलवीयान, जामा मस्जिद, सुनारों वाली गली, चौधरियान से गुजरी। इस दौरान रामलीला कमेटी के अध्यक्ष रजीत जोशी, कपिल शर्मा, राकेश अग्रवाल, सिद्धांत जैन, अरविद जोशी, संजय शर्मा, जॉनी जोशी, सुधीर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।

अफजलगढ़ :

राघवेन्द्र रंगमंच पर रामलीला के मंचन में धनुष तोड़ने के बाद राम बारात का आयोजन किया गया। जिसमें नगर में धूमधाम से झांकी निकाली गई। जयभारत बृजकला अलीगढ़ के कलाकारों ने राम सीता के विवाह का सुन्दर मंचन किया। राम बरात बैंड बाजे व झांकियो के साथ निकाली गयी, जो नगर के बड़ा शिव मंदिर से प्रारम्भ होकर पीएनबी रोड, ढाली बाजार, होली चौक होते हुए शिव मंदिर जाकर सम्पन्न हुई। सुन्दर झांकियो ने दर्शको का मन मोह लिया, तलवार बाजी, गदा, जाल व गदको आदि का प्रदर्शन किया गया। कई स्थानों पर फूल वर्षा कर स्वागत किया गया।

--------


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.