आयुष्मान कार्ड बनाना हुआ बहुत ही आसान, इंस्टाल करना होगा आयुष्मान एप... पीडीएफ भी कर सकते हैं डाउनलोड
पात्र नागरिक अब अपने स्मार्टफोन पर आयुष्मान ऐप डाउनलोड कर घर बैठे आसानी से आयुष्मान कार्ड बना और डाउनलोड कर ...और पढ़ें

(प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
पात्र नागरिक को अपने स्मार्ट फोन में डाउनलोड करना होगा आयुष्मान एप
मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करने के बाद एप में खुलेगा एक फार्म
आधार, राशन कार्ड जैसे दस्तावेजों से पात्रता जांचें, पीडीएफ डाउनलोड करें।
संवाद सूत्र, चांदपुर (बिजनौर)। आयुष्मान कार्ड के पात्रों को अब सरकारी कार्यालय या जनसेवा केंद्रों पर भटकने की जरूरत नहीं होगी। शासन ने आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (पीएम-जेएवाई) को अधिक सरल एवं डिजिटल बना दिया है। पात्र नागरिक अब अपने स्मार्टफोन के जरिए घर बैठे कुछ आयुष्मान कार्ड तैयार कर सकते हैं। इसके लिए कुछ आसान चरणों का पालन करना जरूरी होगा। मोबाइल पर ही आयुष्मान कार्ड का पीडीएफ भी डाउनलोड कर सकते हैं।
आमतौर देखा जाता रहा है कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र लोग काफी परेशानी झेलते हैं। सरकारी कार्यालयों में उन्हें बार-बार चक्कर कटवाए जाते हैं तो जनसेवा केंद्रों पर उनसे मनमानी रकम भी वसूली जाती है। अब इससे उन्हें राहत मिल सकेगी। कार्ड बनाने के लिए सबसे पहले अपने स्मार्ट मोबाइल फोन में आयुष्मान एप डाउनलोड करना होगा। मोबाइल पर एप इंस्टाल होने के बाद लाभार्थी को लागिन प्रक्रिया से गुजरना होगा।
लागिन के दौरान 'लागिन एज बेनिफिसियरी' विकल्प का चयन करना होगा। इसके बाद कैप्चा कोड और मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। फिर मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज होगा। जिसके बाद एप में एक फार्म खुलेगा। फार्म में योजना और उप योजना के विकल्प में पीएम-जेएवाई और राज्य का चयन करना होगा। यहीं पर उसके बाद सर्च बाय विकल्प आएगा, जिसमें आधार नंबर, फैमिली आइडी या राशन कार्ड का नंबर दर्ज किया जाएगा और जानकारी खोजनी होगी।
इन दस्तावेजों से जांच सकते हैं पात्रता
आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए दस्तावेजों की जरूरत होती है। इनमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, भवन एवं अन्य। इसके अलावा सन्निर्माण कर्मकार व श्रमिक पंजीकरण प्रमाण पत्र और आधार से लिंक मोबाइल नंबर शामिल हैं। इन दस्तावेजों के आधार पर लाभार्थी एप पर ही पात्रता की जांच कर सकते हैं। जिसके बाद आधार कार्ड बनाने के लिए आनलाइन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
मोबाइल से कार्ड बनाने की यह प्रक्रिया आसान है
मोबाइल पर आधार कार्ड बनाने की सुविधा तो काफी समय से मिली हुई है। लेकिन, शासन स्तर से इस सुविधा का विस्तार व सरलीकरण किया गया है। मोबाइल से कार्ड बनाने की यह प्रक्रिया आसान है और योजना से जुड़कर लोग इसका अधिक से अधिक लाभ ले सकेंगे।
डा. आरके विश्वकर्मा, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना।
