Move to Jagran APP

किसानों ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को बंधक बनाया

अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव तुरतपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से नाराज किसान सोमवार को केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने तौल इंचार्ज को बंधक बना लिया। वे तौल दोबारा शुरू कराने की मांग कर रहे थे।

By JagranEdited By: Published: Mon, 11 Jan 2021 10:27 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 10:27 PM (IST)
किसानों ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को बंधक बनाया
किसानों ने धान क्रय केंद्र प्रभारी को बंधक बनाया

बिजनौर, जेएनएन: अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव तुरतपुर स्थित धान क्रय केंद्र पर तौल बंद होने से नाराज किसान सोमवार को केंद्र पर पहुंचे। यहां उन्होंने तौल इंचार्ज को बंधक बना लिया। वे तौल दोबारा शुरू कराने की मांग कर रहे थे। उच्चाधिकारियों से फोन पर बात करने और तौल शुरू कराने के आश्वासन के बाद इंचार्ज को छोड़ा गया। अधिकारियों ने जल्द ही केंद्र पर तौल शुरू कराने की बात कही है।

loksabha election banner

अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम तुरतपुर में धान क्रय केंद्र है। यहां दिसंबर के अंतिम सप्ताह में खरीद बंद कर दी गई थी। इससे किसान नाराज हैं। सोमवार को भाकियू के नेतृत्व में किसान क्रय केंद्र पहुंचे और केंद्र प्रभारी को बंधक बना लिया। किसान धान खरीद फिर से शुरू कराने की मांग पर अड़े थे। यूनियन के ब्लाक अध्यक्ष दर्शन सिंह फौजी ने बताया कि किसानों को बिना बताए केंद्र पर धान खरीद बंद कर दी गई है, जबकि अभी भी किसानों का धान बचा हुआ है। कई बार किसान दोबारा खरीद शुरू कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन अभी तक सुनवाई नहीं हुई है। इससे नाराज किसानों ने केंद्र प्रभारी विनोद कुमार को बंधक बना लिया और उनसे जानकारी की। प्रभारी ने बताया कि बारदाना न होने कारण तौल बंद कर दी गई है। इसके बाद दर्शन सिंह फौजी ने फोन पर उच्चाधिकारियों से बात की। जिसमें उन्होंने जल्द ही सभी केंद्रों पर तौल सुचारू कराने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद प्रभारी को मुक्त किया गया। इस दौरान किसान मुखत्यार सिंह, विजेंद्र सिंह, हरि सिंह, चिरंजीलाल, चतर सिंह, रामकरण, गुरजीत सिंह, सतेंद्र फौजी, सुभाष चंद्र, रामफल, राकेश कुमार और किशन सिंह आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.