विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पर्यटकों के लिए अमानगढ़ टाइगर रिजर्व खुलने की तारीख तय, घर बैठे ऑनलाइन बुक करें जंगल सफारी; यह है पूरा प्रोसेस

By Ajeet Chaudhary Edited By: Praveen Vashishtha
Published: Wed, 28 Oct 2026 05:25 PM (IST)

Amangarh Tiger Reserve: अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी शुरू हो रही है, जिसके लिए वन विभाग ने सभी तैयारियां ...और पढ़ें

एआई इमेज

एआई इमेज

जागरण संवाददाता, बिजनौर। अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में एक नवंबर से शुरू होने वाली जंगल सफारी के लिए वन विभाग की तैयारी पूरी हो गई हैं। सुबह और शाम की पाली में दस गाड़ियों को अमानगढ़ में प्रवेश दिया जाएगा। जंगल सफारी के लिए 31 अक्टूबर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो सकती है।

अमानगढ़ टाइगर रिजर्व में वन्यजीवों की दुनिया बसती है। यहां बाघ, हाथी, गुलदार हैं तो हिरनो के झुंड और पक्षियों की 177 प्रजातियां भीं। जंगल सफारी शुरू होने से पहले वन कर्मियों को भी अमानगढ़ के अंदर भालू कभी कभार ही दिखता था लेकिन गर्मियों के समय पर्यटकों को भालू का दिखना आम हो गया।

अमानगढ़ में धारीदार फर वाले लकड़बग्घे भी हैं जो आज तक वन कर्मियों और पर्यटकों को भी नहीं दिखे हैं। अमानगढ़ में वन्यजीवों की प्रजातियों का सर्वे कराने के लिए वन विभाग द्वारा सर्वे भी कराया जाएगा। एक नवंबर से अमानगढ़ में जंगल सफारी का आगाज होने जा रहा है। इसके लिए वन विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है।

वन में रास्तों की मरम्मत और व्यू लाइन को साफ करने का काम लगभग पूरा हो गया है। आनलाइन बुकिंग की व्यवस्था भी जंगल सफारी से पहले ही शुरू हो सकती है।

होगी ऑनलाइन बुकिंग

अमानगढ़ में जंगल सफारी की ऑनलाइन बुकिंग के लिए https://upecotourism.in/ वेबसाइट शुरू की गई है। इस वेबसाइट पर अमानगढ़ में जंगल सफारी बुक करने से जुड़ा थोड़ा ही काम रह गया है। उम्मीद है कि एक दो दिन ये काम भी पूरा हो जाएगा। पर्यटक दुनिया में कहीं से भी बैठकर आनलाइन बुकिंग कर सकेंगे।

अमानगढ़ में जंगल सफारी एक नवंबर से शुरू हो जाएगी। ऑनलाइन बुकिंग की व्यवस्था जल्दी शुरू हो जाएगी। पर्यटक आएं और वन्यजीवों की दुनिया का आनंद लें।
जय सिंह कुशवाहा, डीएफओ

जिप्सी सफारी का किराया (पहले और अब)

मद पहले (₹) अब (₹)
जिप्सी शुल्क 2,280 2,622
वाहन प्रवेश शुल्क 300 345
नेचर गाइड शुल्क 400 460
ईडीसी शुल्क 100 115
प्रति व्यक्ति किराया (देशी) 100 115
प्रति व्यक्ति किराया (विदेशी) 600 690

नोट: अमानगढ़ में पर्यटकों के लिए नया किराया अभी लागू नहीं किया गया है। नया किराया लागू होने तक पुराने दाम पर ही जंगल सफारी होगी।